जौनपुर। हिंदी दैनिक सतगुरु दर्पण ने मड़ियाहूं महोत्सव के पहल को आगे बढ़ाते हुए नगर पंचायत के कुछ नागरिकों के अलावा रामनगर, रामपुर, बरसठी, मड़ियाहूं आदि ब्लॉक क्षेत्र के कुछ नागरिकों से बातचीत किया। जिसमें अधिकांश लोगों ने फरवरी में महोत्सव कराने की बात कही। लोगों के बात को ध्यान में रखते हुए 5 फरवरी 2026 को मड़ियाहूं महोत्सव कराने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम स्थल के बारे में जब चर्चा किया गया तो लोगों ने नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान में महोत्सव कार्यक्रम कराने की बात कही। इधर मड़ियाहूं महोत्सव कराने की तैयारी को शुरू कर दिया गया है। तहसील क्षेत्र के आम नागरिकों के सहयोग, सुझाव, विचार से कार्यक्रमो को मूर्तरूप दिया जायेगा। ग्रामीण और शहरी इलाके के कलाकार महोत्सव को दिव्यता प्रदान करेंगे। समाजसेवी संस्थाओं का बेजोड़ प्रस्तुति रहेगा। नगर पंचायत मड़ियाहूं और नगर पंचायत रामपुर के लोगों की मनमोहक प्रस्तुति रहेंगी। मड़ियाहूं महोत्सव में विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना कुछ खास होगा। मन के स्वच्छता पर विशेष फोकस होगा। गायन,वादन, नृत्य की झलक परंपरागत होगी। विचार गोष्ठी में युवाओं के विचारों की खास प्रस्तुति होगी। जो देश दुनिया के लोगों के लिए एक साकारात्मक संदेश होगा। हर कार्यक्रम की प्रोग्रामिंग होगी। स्कूलों, कालेजों की अपनी, अपनी, प्रस्तुति होगी। तहसील क्षेत्र के खान,पान के प्रसिद्ध दुकानों का स्टाल लगेगा। स्वदेशी उत्पादो का मेला रहेगा ,5 फरवरी को मड़ियाहूं महोत्सव का आगाज होगा। कार्यक्रम के हिसाब से दिवस तय होगा,दो दिवसीय ,तीन दिवसीय या पांच दिवसीय। जिस पर विचार होगा। जेडी सिंह संपादक
Home / सुर्खियां / 5 फरवरी 2026 को होगा मड़ियाहूं महोत्सव,विश्व में शांति के लिए सामूहिक ईश्वरीय प्रार्थना होगा खास, विचार गोष्ठी में युवाओं का विचार देगा साकारात्मक संदेश,नगर पंचायत मड़ियाहूं व रामपुर के लोगों की होगी मनमोहक प्रस्तुति,खान पान के प्रसिद्ध दुकानों का लगेगा स्टाल,तहसील क्षेत्र के सभी ब्लॉक क्षेत्र के कलाकारों की रहेगी विशेष सहभागिता, स्वदेशी उत्पादो का मेला भी रहेगा
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 