सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

बासापुर खेल मैदान पर,ब्लॉक स्तरीय खेलकूद का आयोजन,600 बच्चों ने अलग-अलग खेलों में लिया भाग,मड़ियाहूं विधायक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के साथ उज्जवल भविष्य का किये कामना

मड़ियाहूं। जौनपुर। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता विकास खंड रामनगर के बासापुर खेल मैदान में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मडियाहूं विधानसभा के विधायक डॉ. आर. के पटेल ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहां कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्हें अपनी प्रतिभा को विकसित करने का अवसर मिलता है। कहां कि सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए हर विकास खंड स्तर पर एक नया स्टेडियम बनवाने का कार्य कर रही है। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं भाजपा राजेश सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता, डॉ.अजय सिंह आदि ने अपने विचार रंखे। प्रतियोगिता मे कुल 600 बच्चों ने अलग,अलग खेलो मे प्रतिभाग किया। 50 मीटर की दौड़ में कसियाव न्याय पंचायत के जवंसीपुर प्राथमिक विद्यालय से अंकित तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को विधायक ने पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये। इस अवसर पर डॉक्टर अरुण सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ, रवि चंद्र यादव,राजेश बहादुर सिंह मुन्ना, सुरेश यादव, विनोद सिंह, राजेश्वर मिश्र,शैलजा कटिहार, विभा सिंह, प्रेमशंकर तिवारी, राजेश विश्वकर्मा, अरूण शर्मा, सहित बड़ी संख्या में छात्र शिक्षक एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।