BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / सतगुरु दर्पण की पहल: मड़ियाहूं महोत्सव को लेकर तहसील परिक्षेत्र के आम नागरिकों की निगाहें विधायक आर.के.पटेल पर टिकी,जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट हो

सतगुरु दर्पण की पहल: मड़ियाहूं महोत्सव को लेकर तहसील परिक्षेत्र के आम नागरिकों की निगाहें विधायक आर.के.पटेल पर टिकी,जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट हो

जौनपुर। मड़ियाहूं महोत्सव के पहल को आगे बढ़ाते हुए हिन्दी दैनिक सतगुरु ने दर्जनों लोगों से बातचीत किया। जिसमें लोगों का सुझाव व मार्गदर्शन प्राप्त किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य मे बुधवार को लगभग 11बजे दिन में मड़ियाहूं विधायक डा.आरके पटेल से भदोही कार्यालय मे बातचीत हुई। महोत्सव के बारे में अवगत कराया गया और बताया गया मड़ियाहूं नगर पंचायत के व्यापारियों, समाजसेवी संस्थाओं के अलावा मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के आम नागरिकों के सहयोग व सुझाव से 5 फरवरी 2026 को मड़ियाहूं महोत्सव कराने का निर्णय लिया गया है। जिसमें विधायक को महोत्सव के उद्घाटन करने की बात कही गयी। इस सिलसिले मे विधायक ने कहा कि शाहगंज और बदलापुर में जो महोत्सव हुआ है। विधायक ने कराया है। बातचीत मे कहां गया विधायक जी आप ही मड़ियाहूं महोत्सव कराइये। लोग आपके सहयोग में रहेंगे। फिर विधायक ने कहा आप लोग जिलाधिकारी से जाकर मिलिये। कार्यक्रम को अनुमोदित करवा लीजिए। मेरा भी पूरा सहयोग रहेगा। मै भी डीएम से बात कर लूंगा। जब मड़ियाहूं नगर में आकर व्यापारियों, समाजसेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों से बातचीत हुई और विधायक की कहीं बात से लोगो को अवगत कराया गया तो पहले लोग जिलाधिकारी से मिलने और महोत्सव को लेकर चर्चा करने की बात कही। फिर चर्चा परिचर्चा में यह बात कहां गया कि मड़ियाहूं विधायक डा.आरके पटेल डीएम से मिले और मड़ियाहूं महोत्सव कार्यक्रम की स्वीकृति करायें और महोत्सव कार्यक्रम को आगे बढाये। यह भी कहां गया जल्द ही व्यापारियों, समाजसेवी संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक से मड़ियाहूं कार्यालय पर मिलकर मड़ियाहूं महोत्सव कराने के सिलसिले में बातचीत करेगा। मड़ियाहूं महोत्सव को लेकर अबतक लाल प्रताप सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष,कमला प्रसाद साहू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, कमाल फारूकी, परमजीत सिंह, विनोद निगम, विनोद सेठ, गब्बर सिंह, अजय सिंह, (सुखलाल गंज), चन्द्रप्रकाश सिंह (पप्पू पट्टी,)अरविंद सिंह मखडू पूर्व प्रमुख रामनगर, विनय सिंह झगड़ू, राजेश सिंह (कसियाव,) मेराज टीवीएस, डा.अरुण कुमार मिश्र,पूर्व सभासद,जहांगीर पूर्व सभासद,नीतेश सेठ पूर्व सभासद,चंदन केशरी,श्री लौहार देव बाबा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष घनश्याम दूबे,श्री मातृ छाया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष साहब दूबे, बांसुरी बादक संगीतकार शैलेन्द्र सिंह रिंकू, कन्हैया लाल पाण्डेय प्रसिद्ध रामायणी, आदि सहित अनेकों लोगों से बातचीत किया गया। विनोद जायसवाल फोन करके मड़ियाहूं महोत्सव के पहल की सराहना किये। आम तौर पर देखा जाय तो सबकी मंशा है मड़ियाहूं महोत्सव भव्य तरीके से होना चाहिए। जिसमें सबका सहयोग भी रहेगा। महोत्सव के लिए लोग जल्द ही मड़ियाहूं विधायक से बात करने के बाद कार्यक्रम की तैयारी में जुट जायेंगे। मड़ियाहूं महोत्सव को लेकर नगर पंचायत मड़ियाहूं, रामपुर, रामनगर, रामपुर, बरसठी, मड़ियाहूं आदि ब्लॉक क्षेत्र के नागरिकों में काफी उत्साह है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino