BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भारत देश में भाजपा का रहेंगा अखंड राज,मोदी और योगी का रामत्व को बढ़ावा देने के लिए धरती पर अवतार,ईश्वरदेव सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर

भारत देश में भाजपा का रहेंगा अखंड राज,मोदी और योगी का रामत्व को बढ़ावा देने के लिए धरती पर अवतार,ईश्वरदेव सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जौनपुर

जौनपुर। भारत देश में भाजपा का अखंड राज रहेंगा। प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का व्यक्तित्व अधिकांश भारतीय लोगों को पसंद है। सनातन संस्कृति में ईश्वरीय बोध है। जिसका बढ़ता प्रभाव मानव के लिए हितकारी है।‌ भारत की प्रकृति में समय,समय पर रामत्व को बढ़ावा देने के लिए अवतारी पुरूष का धरती पर अवतरण होता है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह से गत दिनों जिला मुख्यालय स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान बातचीत हुई। जिसमें उन्होंने यह बात कहीं। उन्होंने कहां कि भाजपा सिद्धांतवादी पार्टी है। जिसके प्रकृति में राम बसते है। आज जय श्री राम की देन है भाजपा अखंड राज की ओर अग्रसर है।‌ उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि है। देश बदल रहा है। सोच बदल रहा है।‌ मानवता की जयकार है। विश्वबंधुत्व की पहल है। शांति का आगाज है। अशान्ति फैलाने वालों की सासत है। सनातन का विराट दर्शन है। धरती के रहिवासी सुकून और शांति से गुजर, बशर के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। खुशहाली का आलम है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino