जौनपुर। मड़ियाहूं महोत्सव के लिए स्थानीय विधायक डा.आर.के पटेल ने मन बना लिया है। शनिवार लगभग रात्रि के साथ बजे नगर पंचायत कार्यालय रोड़ स्थित अरुण कुमार मिश्र पूर्व सभासद के आवास पर बट्टी चोखा भोजन कार्यक्रम के बाद चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू ने मड़ियाहूं महोत्सव की बात रंखी। जिसमें उन्होंने कहां कि मड़ियाहूं महोत्सव के लिए जल्द ही बैठक होगा और सबके सुझाव और सहयोग से महोत्सव का समय सुनिश्चित किया जायेगा। इसके पूर्व नगर पंचायत द्वारा जलाये गये अलाव के अग्नि से हाथ सेक रहे दर्जनों लोगों के बीच पूर्व जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने भी मड़ियाहूं महोत्सव की चर्चा की। जिसमें अमूमन लोगों ने महोत्सव को लेकर उत्साह दिखाया और कहां कि बदलापुर और शाहगंज महोत्सव हो गया तो मड़ियाहूं महोत्सव होना चाहिए। बाटी चोखा भोजन कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जौनपुर ब्रम्हदेव मिश्र,व्यापार मंडल अध्यक्ष लाल प्रताप सिंह,ब्रम्हदेव तिवारी, परमजीत सिंह, राकेश गुप्ता सभासद,अनिल गुप्ता पूर्व सभासद,मोहन लाल चौरसिया पूर्व सभासद, विनोद जायसवाल,श्याम दत्त दूबे, राजेश पाण्डेय, बृजराज चौरसिया पत्रकार,सुनील यादव सहित बहुतों लोग उपस्थित थे। मड़ियाहूं महोत्सव की बात को हिन्दी दैनिक सतगुरु दर्पण ने मड़ियाहूं की जनता के बीच मजबूती से रंखा। जिसमें अधिकांश लोगों की मंशा रहीं। महोत्सव होना चाहिए। इधर विधायक ने मन बना लिया है। महोत्सव के लिए जल्द बैठक होगी। कार्यक्रम का रुप रेखा बनेगा और कब होना है समय भी सुनिश्चित होगा। इधर महोत्सव के लिए मड़ियाहूं के कलाकार सुर संगम में राग रागिनीओ के अलाप के साथ सुर की धारा की लहर को वायुमंडल में विखेरने के लिए तैयार है। जेडी सिंह
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 