जौनपुर। जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र सिंह गत दिनों परमार्थ करने वाले पूर्व प्रमुख सहित आधा दर्जन लोगों को रामनगर ब्लॉक परिसर में पुण्य की एफडी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किये है। पाप, पुण्य की धरती पर पाप चरम पर है। व्यक्ति झूठ बोलता है,कटू बचन बोलता है। लालच रखता है। बेईमानी करता है। दूसरे का हक मारता है। नाना प्रकार का अपराध हर किसी व्यक्ति से आये दिन हो रहा है। मन से कर्म से बचन से यदि किसी को भी कष्ट दिया जा रहा है तो समझों यह सबसे बड़ा पाप है। अपराध है। मनुष्य चाहे जो भी हो कहीं न कहीं से मन के पाप से भरा पड़ा है। ऐसे में जिला प्रशासन का पहल काबिले तारीफ है। परमार्थ करिये पुण्य की एफडी मिलेगा और पाप कटेगा। गोवंश आश्रय स्थलों पर गोवंश के भरण पोषण हेतु भूसा,चोकर पशु आहार दान स्वरूप भेंट किया गया। जिसमें पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखडू, मुन्ना सिंह जवनंशीपुर प्रधान, नागेन्द्र सिंह प्रधान बोधीपुर,उधम सिंह, राजकुमार सिंह, दिनेश सिंह पूर्व प्रधान सहित अन्य किसानों ने 175 कुन्तल भूसा का दान गोशालाओ के लिए किया है। जिसके एवज में दानदाताओं को पुण्य की एफडी देकर डीएम ने ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया। इसके अलावा भूसा से लदीं गाड़ियों को दीपापुर,बनेवरा, गोपालापुर,दमोदरा आदि गोशालाओ के लिए हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। सरकार की योजना का लाभ पाइये, पाप मिटाइये, गायों के लिए भूसा का दान कर पुण्य का भागी बनिये। पाप को धुलने के लिए मनुष्य गंगा स्नान करता है। पूजा, पाठ करता है। ऐसे में इस समय गोशाला के गायों को भूसा दान करिये। पुण्य की एफडी प्राप्त करके पाप का नाश करिये। जेडी सिंह संपादक
गोवंश आश्रय स्थलों पर गायों के भरण पोषण हेतु भूसा चोकर पशु आहार का करिये दान,डीएम देंगे पुण्य का एफडी प्रमाण पत्र, कटेंगे सारे पाप, रामनगर ब्लॉक में आधा दर्जन लोग सम्मानित









