जौनपुर। जिला उपाध्यक्ष सुभासपा दिनेश सिंह ने बातचीत के दौरान कहां कि जफराबाद विधान सभा सीट एनडीए गठबंधन के खाते में जाने की पूरी उम्मीद है। जिसमें सुभासपा प्रदेश महासचिव पूर्व प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह मखडू पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहां कि सुभासपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर गत दिनों लखनऊ में आयोजित पार्टी के एक बैठक के दौरान बातचीत में कहां कि दिनेश सिंह,बृजभान राजभर मंडल अध्यक्ष वाराणसी,चंदन राजभर जिला अध्यक्ष जौनपुर आदि को निर्देशित करते हुए कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बूथो को मजबूत करिये। जफराबाद से अरविंद सिंह मखडू को चुनाव लड़ाया जायेगा। इधर राष्ट्रीय अध्यक्ष का फरमान जारी होते ही जफराबाद विधान सभा क्षेत्र में बैठको का सिलसिला तेज हो गया है। संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सुभासपा की नीतियों व एनडीए गठबंधन के विकास कार्यों को जन जन में विदित कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष से जब सवाल किया गया भाजपा सुभासपा को उत्तर प्रदेश में कुल कितनी सीट देने जा रहीं हैं। जबाब में उन्होंने कहां कि पार्टी प्रदेश में 62 से 65 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। जिसमें 32 सीटों पर विशेष फोकस है। जिसमें जफराबाद सीट भी शामिल हैं। जब उनसे पूछा गया भाजपा के लोग कह रहे हैं जफराबाद सीट भाजपा कभी नहीं छोड़ेंगी अपना उम्मीदवार उतारेंगी। जिसके जबाब में उन्होंने कहां वर्तमान समय में जफराबाद में सुभासपा के विधायक हैं। भाजपा गठबंधन धर्म निभायेगी और यह सीट सुभासपा के खाते में जायेंगी। अरविंद सिंह मखडू पार्टी उम्मीदवार होंगे और भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। जल्द ही जलालपुर में चुनावी केन्द्रीय कार्यालय खोलने की तैयारी चल रही है।
एनडीए गठबंधन खाते में जायेंगी जफराबाद विधान सभा सीट,अरविंद सिंह मखडू होंगे सुभासपा के उम्मीदवार,भारी मतों से जीतेंगे चुनाव, जलालपुर में केन्द्रीय कार्यालय खोलने की तैयारी,दिनेश सिंह,सुभासपा उपाध्यक्ष
