प्रणव कुमार यादव
मड़ियाहूं। जौनपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी सरगर्मी ने जोर पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के अनेकों रणबांकुरे टिकट का लालसा लिये मड़ियाहूं के मैदान में उतर चुकें है,ऐसे में जनता जनार्दन में भी चर्चाओं,परिचर्चाओं का बाजार गर्म है। सपा की पूर्व विधायक श्रद्धा यादव को लेकर जनमानस के बीच चर्चा है पार्टी से यदि टिकट मिलता है चुनाव जीत जायेंगी। जिसके पीछे लोगों का मंतव्य है। श्रद्धा यादव पार्टी के लिए सदैव तत्पर है। लोगों के सुख दुःख में पहुंचतीं हैं। साथ ही सर्व समाज से उनका जुड़ाव है। शादी विवाह का समारोह हो या मुसीबत की घड़ी हो श्रद्धा सबके यहां पहुंचती है। इस सिलसिले में श्रद्धा यादव पूर्व विधायक मड़ियाहूं से बातचीत हुई तो उन्होंने कहां मड़ियाहूं की जब विधायक रहीं तो मड़ियाहूं विधानसभा के चौमुखी विकास का हर संभव प्रयास किया। आम जनमानस के लिए मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया। जब उनसे 2027 के विधान सभा चुनाव के बारे में बातचीत हुई तो उन्होंने कहां कि पीडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। जब उनसे पूछा गया यह संभव है। जबाब में उन्होंने कहां एनडीए से जनता का मोह भंग हो चुका है। पीडीए का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश की अधिकांश जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाह रहीं हैं। जब उनसे पूछा गया मड़ियाहूं विधानसभा से सपा से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिल रहा है क्या,उनका जबाब रहा मड़ियाहूं की सम्मानित जनता, पार्टी के कार्यकर्ता जब चाहेंगे तो टिकट अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहां कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को टिकट के लिए मेरी अर्जी है। जो उनका निर्णय होगा,उसका स्वागत है। इस सिलसिले में समाजवादी चिंतक रोहित यादव ने कहा कि श्रद्धा यादव का विधान सभा के सर्व समाज के लोग सम्मान करते हैं। सपा से टिकट मिला तो भारी मतों से जीत सुनिश्चित है।
