सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

सीएओ रामनगर आयें,स्वास्थ्य सेवाओं को जांचा -परखा, नेवढ़िया,जमालापुर का निरीक्षण किये,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्राह को भूल गये

सीएमओ ने रामनगर सीएचसी समेत दो पीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

ओपीडी, लेबर रूम और पीएमएसएमए की व्यवस्थाएं परखी, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान पर दिया जोर

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर तथा इसके अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवढ़िया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सीएचसी रामनगर की ओपीडी, लेबर रूम, लेबर वार्ड एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद गर्भवती महिलाओं और अन्य लाभार्थियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

सीएमओ ने जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनकी आवश्यक जांच एवं जरूरत पड़ने पर शीघ्र रेफरल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक शासन की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचना चाहिए।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने, मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. अश्विनी सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।