BREAKING NEWS
Home / धार्मिक खबरें / भारत देश के प्रधानमंत्री मोदी को राजनैतिक माफियाओं से जान का खतरा, पूरा देश एकजुट होकर उनका साथ दे,आखिर बाबा रामदेव का ऐसा कहने के पीछे अभिप्राय क्या है ?

भारत देश के प्रधानमंत्री मोदी को राजनैतिक माफियाओं से जान का खतरा, पूरा देश एकजुट होकर उनका साथ दे,आखिर बाबा रामदेव का ऐसा कहने के पीछे अभिप्राय क्या है ?

मुंबई। देश के प्रधानमंत्री मोदी को राजनैतिक माफियाओं से जान का खतरा है।इसलिए पूरे देश के लोग एकजुट होकर उनका साथ दे। सोशल मीडिया मे एक पोस्टर वायरल हुआ है।जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा यह बात कहीं गयी है। इस  पोस्टर मे जो कुछ भी लिखा गया है, वह बाबा रामदेव के बयान है या और अन्य किसी के यह जांच का विषय है।   सोशल मीडिया मे वायरल इस पोस्ट को खूब लोग शेयर कर रहे है। राजनैतिक माफिया कौन है जिससे देश के प्रधानमंत्री को जान का खतरा है।यदि देखा जाय विश्व के मानस पटल पर भारत देश की एक अलग पहचान बनी है।जिसका श्रेय मोदी को जाता है। वर्तमान समय मे राजनैतिक मर्यादा की खूब खिल्ली उडा़यी जा रहीं है।सोशल मीडिया मे इसकी बानगी को देखा जा सकता है। विपक्ष मोदी पर हमलावर है। वैचारिक युद्ध चल रहा है। एक राजनेता दूसरे राजनेता पर टिप्पणी करने से पीछे नही। सोशल मीडिया मे तरह -तरह के अनाप-शनाप के पोस्ट आ रहे है।जो भारतीय राजनीति की मर्यादा को तार -तार कर रहे है।राजनीति मे विपक्ष की भूमिका देश हित मे साकारात्मक होनी चाहिए। सत्तामद भी राष्ट्र के लोगों को कहीं न कहीं से पीडा़ पहुंचा रहा है। ऐसा लगता है 2019 के लोकसभा चुनाव का राजनैतिक दल के लोग तैयारी अभी से शुरु कर दिये है। देश मे आज भी राजनैतिक अराजकता चरम पर है। खुद को अच्छा और दूसरे को बुरा बताया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री की एक गरिमा है। टिप्पणी भी हो तो उसकी एक मर्यादा होनी चाहिए। इस गौरवमयी पद पर सुशोभित प्रधानमंत्री सबके है। जो राष्ट्र हित,समाज हित के लिए काम कर रहे है। वायरल पोस्टर मे राजनैतिक माफियाओं द्वारा मोदी के जान को खतरा बताया गया है।जिसमें पूरे देश को एकजुट होकर उनका साथ
देने की अपील की गयी है।सवाल उठता है जब राजनैतिक माफियाओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री को खतरा है तो आम व्यक्ति का जीवन कितना सुरक्षित है ईसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। जिस ढंग से अपील है। उससे एक बात साफ है कि पूरे देश के लोग एकजुट होकर मोदी जी को राजनैतिक माफियाओं से सुरक्षा करें या 2019 मे फिर दोबारा प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित होने के लिए मतदान करें।आखिर बाबा रामदेव क्या कहना चाहते है। जेडीसिंह  संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर

About satgurudarpan

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino