BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / जय श्रीराम, अयोध्या मे राम मंदिर बनाने के लिए देश के सभी हिन्दूओं को एकमत होना होगा, अनुराग भृगवंशी राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष

जय श्रीराम, अयोध्या मे राम मंदिर बनाने के लिए देश के सभी हिन्दूओं को एकमत होना होगा, अनुराग भृगवंशी राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष

दिल्ली।  राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी दिल्ली प्रदेश ईकाई द्वारा  हिंदुत्व हुंकार शंखनाद ” कार्यक्रम  एच ब्लांक देवी पार्क मंगोलपुरी नजदीक पुलिस थाना के पास गत रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग भृगवंशी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहां कि हमारी पहचान हिन्दू धर्म से है। जरूरत है हर हिन्दू सारे मतभेद भुलाकर आपसी भाईचारे के साथ हिन्दूतत्व का परचम पूरी दुनिया मे लहराने का काम करे। उन्होंने कहां कि वच्चों मे बचपन से ही हिन्दू संस्कार दिये जाये। बच्चे राष्ट्र के गौरव है।यदि हम उन्हें अच्छा संस्कार दे दिये तो कल राष्ट्र निर्माण मे उनकी पवित्र सोच मददगार साबित होगी। कहां कि समाज मे बेटियों को  समान अधिकार मिलना चाहिए।उन्होंने कहां कि बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं से ही आगे का भविष्य उज्जवल होगा। कहां कि अयोध्या मे राममंदिर बनाने के लिए देश के सभी हिन्दूओं को एकमत होना होगा और एक विचार से मंदिर निर्माण के लिए कार्य करना होगा।आरक्षण पूरी तरह से समाप्त होना चाहिए। गरीबी मिटना चाहिए। खुशहाली और शांति से जीवन .यापन  करना ही हिन्दूतत्व की पहचान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार ओझा ने कहां कि हिन्दूतत्व की मजबूती के लिए सभी हिन्दुओं का साथ जरुरी है। कहां कि सभी हिन्दू गाय पालन करे और गायों की रक्षा के लिए तत्पर रहे। उन्होंने कहां कि गरीब हिन्दू परिवार के जीवन स्तर को उपर उठाने के लिए संपन्न हिन्दू उनकी मदद को आगे आये।दिल्ली प्रदेश के संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन पदाधिकारीओं,कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रेम राज शर्मा प्रभारी दिल्ली ने किया। इस अवसर पर अनिल सिंह, दिनेश शुक्ला प्रदेश महासचिव दिल्ली, हीरा सिंह कोषाध्यक्ष दिल्ली सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। जेडीसिंह

 

 

 

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino