BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / भाजपा किसानों के हित के लिए समर्पित, लागत मूल्य कम करके आय दोगुनी करने की योजना, डा. अजय सिंह महामंत्री भाजपा

भाजपा किसानों के हित के लिए समर्पित, लागत मूल्य कम करके आय दोगुनी करने की योजना, डा. अजय सिंह महामंत्री भाजपा

जौनपुर। किसानों का हित सर्वोपरि है। किसान देवतुल्य अन्नदाता है।खेती से जब किसानों को भरपूर लाभ मिलना शुरु होगा तो उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा। किसानों की आय वृद्धि की भाजपा की सोच सराहनीय पहल है। भारतीय जनता पार्टी जगह,जगह किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन कर किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है। जिससे किसान कृषि से जुडी़ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। अभी हाल ही के दिनों मे जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के देवी प्रसाद इण्टर कालेज प्रांगण मे किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें भाजपा के जिला महामंत्री डा. अजय सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहां कि भाजपा किसानों के हित के लिए समर्पित है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित को देखते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य मे भारी वृद्धि करते हुए ऐतिहासिक कार्य किया है। जिसका साकारात्म परिणाम दिखने लगा है।उन्होंने कहां कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है।जिसके लिए लागत मूल्य को कम करना होगा।स्वायल हेल्थ कार्ड, जैविक खाद् उन्नत बीज,कृषि तकनीकी का उपयोग ,सिचाई के आधुनिक तौर,तरीकों का इस्तेमाल आदि के माध्यम से लागत मूल्य कम किया जा सकता है।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से किसानों के होने वाले नुकसान का भरपाई किया जा सकता है। उन्होंने कहां कि किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करके प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना चुनावी वादा पूरा कर दिये। किसान कल्याण सम्मेलन की अध्यक्षता सुभाष शुक्ल पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ने किया। संचालन शैलेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रशांत शर्मा ने आभार वयक्त किये। इस अवसर पर धर्मराज सिंह, विजयकुमार पटेल,अरुण कुमार मिश्र मुन्नु गुरु, तरती,आमोद सिंह रिंकू,राकेश विश्कर्मा, प्रवीण सिंह, शीतला प्रसाद गिरी,विकास यादव,दिनेश सिंह, उपेंद्र चौहान, उमेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। जेडीसिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino