BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / गोविंदा आला रे का शोर मुबंई मे शुरु, प्रताप फांउडेशन के दही. हांडी उत्सव मे जुटेगे फिल्मों व टीवी के कलाकार, कृष्ण जन्माष्टमी आज, मथुरा की दिव्यता मे भगवान की अनूभूति

गोविंदा आला रे का शोर मुबंई मे शुरु, प्रताप फांउडेशन के दही. हांडी उत्सव मे जुटेगे फिल्मों व टीवी के कलाकार, कृष्ण जन्माष्टमी आज, मथुरा की दिव्यता मे भगवान की अनूभूति

  मुंबई। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। चारों तरफ पावन दिन पर श्रीकृष्ण को लोग याद कर रहे है।  हिन्दू मंदिरों मे जगह. जगह राम और कृष्ण के नाम का संकीर्तन हो रहा है। मंदिरों को बखूबी तरीके से सजाया गया है। जबकि दही. हांडी उत्सव कल है। लेकिन तैयारी आज से ही शुरु है। पूरे भारत में दही हांडी पर्व बहुत धूम धाम से मनाया जाता है।   देश के सभी मंदिरों को धार्मिक रूप से सजाया गया  है। प्रताप फांउडेशन श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे 3 सितंबर, 2018 दिन सोमवार को  मीरा रोड़, बैंक आफ इंडिया, शांति पार्क चौक पर दही हांडी का आयोजन किया है। उत्सव शायं तीन बजे से शुरु होगा और दस बजे तक चलेगा। जिसमें फिल्मों  व टीवी के कलाकार विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत करेगें। इस मौके पर  मीरा रोड़ के दसवीं व बारहवीं के छात्रों को शिक्षा क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जायेगा।  प्रताप फांउडेशन के चेयरमैन विक्रम प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहां कि दही हांडी उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के धरती पर आगमन का सूचक है।  गोविंदा आला रे, का अर्थ होता है, भगवान श्रीकृष्ण आ चुके है।

उन्होंने कहां कि पंरपरांए हमें एक दूसरे से जोड़ती है और आत्मीय लगाव को जन्म देती है।उन्होंने कहां कि  महाराष्ट्र में दही .हांडी उत्सव का  रौनक सबसे अधिक देखने को मिल रहा है।  पुणे, जूहू आदि स्थानों पर आज से ही खूब रौनक  है। पुणे में इस पर्व को बहुत अच्छे से पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में शामिल होने के लिए यहाँ के युवाओं का जोश देखते ही बनता है। युवाओं के कई दल एक के बाद एक इस दही हांड़ी को तोड़ने का प्रयत्न करते हैं।  इस समय महाराष्ट्र के कई हिस्सों में ‘गोविंदा आला रे’ का शोर सुनाई देने लगा है, जिसका अर्थ है भगवान् श्रीकृष्ण आ चुके हैं।
श्रीकृष्ण का जन्मस्थान मथुरा है। अतः मथुरा में यह पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। यहाँ पर देश भर से  कृष्ण भक्त इकट्ठे होते हैं और श्रद्धा के साथ यह पर्व मनाते हैं। इस समय पूरे मथुरा को अच्छी तरह से सजाया गया है।  जिससे वहां की शोभा  बहुत अधिक बढ़ गयी है। पूरा शहर पावनता की ओर दिख रहा है।
वृन्दावन भी श्री कृष्ण भक्तों के लिए एक बहुत पावन स्थल है। यहाँ पर श्रीकृष्ण की कई मंदिरें हैं। इन मंदिरों की तरफ से लगभग पूरे वृन्दावन में दही हांडी का पर्व आयोजित किया जाता है, ताकि लोगों को श्रीकृष्ण की लीलाओं का ध्यान रहे। कार्यक्रम के निवेदक शिवा सिंह, रामशेखरी एंव प्रताप फांउडेशन परिवार ने दही. हांडी उत्सव मे भाग लेने के लिए लोगों को आमंत्रित किया है। मुंबई से आकाश सिंह की रिपोर्ट

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino