BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / जौनपुर भाजपा में जातिवाद और व्यक्तिवाद चरम पर, जनता से सही तरीके से नहीं जुड़ पा रहे जनप्रतिनिधि, निष्ठावान कार्यकर्ता हैं उपेक्षित, सरदार सिंह

जौनपुर भाजपा में जातिवाद और व्यक्तिवाद चरम पर, जनता से सही तरीके से नहीं जुड़ पा रहे जनप्रतिनिधि, निष्ठावान कार्यकर्ता हैं उपेक्षित, सरदार सिंह

जौनपुर।  भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरदार सिंह ने विशेष बातचीत के दौरान कहां कि देश हित में नरेंद्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना जरुरी है। जनता चाहती है यह ताज उनकों दोबारा सुशोभित होवे। जब उनसें यह पूछा गया यूपी मे सपा. बसपा के गठबंधन का असर रहेगा तो उन्होंने कहां कि 2019 के लोकसभा चुनाव मे पहले की अपेक्षा भाजपा की सीटें कम हो सकती है। ऐसा क्यों तो उनका जबाब था दोनों दलों के गठबंधन से मतों का प्रतिशत बढ़ जायेगा और सीटें पहले की अपेक्षा बढ़ जायेगी। सवाल. आखिर फिर कैसे पार पायेगी भाजपा, जबाब. संगठन से जुड़े लोगों को कडी़ मेहनत करनी पडे़गी। उर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन मे जगह देना होगा। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है। यदि उनका अनदेखी होता रहा तो नुकसान हो सकता है।सवाल. जिले मे भाजपा की क्या स्थिति है। जबाव. जनता मोदी के पक्ष मे है। जातिवाद और व्यक्तिवाद से संगठन कमजोर हुआ है। अच्छे कार्यकर्ता दरकिनार कर दिये गये है जिनकी निष्ठा वर्षों पुरानी है। गुटबाजी चरम पर है। जिसे खत्म कर पार्टी हित में काम करना होगा। सवाल. जनप्रतिनिधियों के बारे मे आपका क्या ख्याल है। जबाब. जनता से जैसे जुड़ना चाहिए वैसे लोग जुड़ नहीं पाये। अभी समय है यदि लोग चेत ले तो जौनपुर और  मछलीशहर की संसदीय सीट  पर भाजपा को कोई हरा नहीं सकता। बातचीत के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह उपस्थित रहे। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino