सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रुप मे देशभर में धूमधाम से मनाया गया

रामनगर। जौनपुर। गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्वे के रुप मे देशभर मे धूमधाम से मनाया गया। देशभक्ति का जज्बा हर किसी मे दिखा। मूल आधार पर सभी गये। महापुरुषों को नमन किये। 26 जनवरी 1950 को भारत देश का संविधान लागू हुआ था। अंबेडकर जी को भी लोगों ने याद किया। प्राथमिक विद्यालय छत्तिसा कला के नन्हें. मुन्ने बच्चें एकता और समानता के साथ स्वतंत्रता का झंडा लिए  राष्ट्रीय गीत गाते प्रभातफेरी  कर रहे थे। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा उचा रहे हमारा। उत्साहित वच्चों मे देशभक्ति का जज्बा था। फेरी विद्यालय से चलकर बर्राह पुल से होते हुए ग्रामसभा भटवार तक गयी। इसके बाद छत्तिसा गांव में भी बच्चों की प्रभातफेरी पहुंची। विद्यालय परिसर मे ग्राम प्रधान निर्जला यादव ने झंडा रोहण किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार पाल प्रधानाध्यापक, अनिल कुमार,सावन कुमार शिक्षक व आगनबाड़ी कार्यकर्ती संगीता यादव, बिन्दु यादव,सुनीता यादव,साहब लाल यादव प्रबंधन समिति अध्यक्ष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम मे प्राथमिक विद्यालय भटवार मे दयाशंकर सिंह ने झंडा रोहण किया। अवसर पर लुट्टुर सिंह, सुनील सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। अम्बेडकर स्कूल मनापुर,इटायें मे भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जेडीसिंह