सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

भगवान गणेश की पूजा से कटता है संकट, रात सोने से पहले करे ब्रश रहेगे स्वस्थ, हम फिर मैदान मे उतर रहे,सांसद मछलीशहर ने टुसौरी गांव मे कहा

केराकत।जौनपुर।सांसद मछलीशहर रामचरित निषाद ने कहा कि भगवान गणेश हम सबके अराध्य है।जिनकी आराधना से संकट दूर होता है।दर्शन से कल्याण होता है। गणेश जी की विशेष पूजा महाराष्ट्र मे होती आ रही है।लेकिन अब गणेश जी की पूजा यूपी मे भी तेजी से हो रही है

टुसौरी गांव मे श्री गणेशार्चान 19वा वार्षिक समारोह में उपस्थित जनमानस के बीच उक्त बात सांसद ने कहीं।उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है।मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री बने। देश विकास की ओर सतत बढे।एक बार फिर हमे भाजपा के मजबूती के लिए जीजान से जुटना होगा। ताकि केन्द्र में दोबारा भगवा का जलवा कायम रहे। सांसद ने जनता के बीच खुद के चुनाव लड़ने का जिक्र किया और सहयोग की अपील की।सांसद ने लोगों को एक नेक सलाह दिया।जिसमे कहा कि रात मे सोने से पहले
ब्रश जरूर करे। जिससे कोई बीमारी नही होगी। उन्होंने बेटियों से कहां कि माँ को मित्र बना लो हर बात माँ से शेयर करो। कभी जीवन में परेशानी नहीं होगी। कार्यक्रम के आयोजक कृपाशंकर सिंह आई,पी,एस रहे। संचालन रामचंद्र सिंह ने किया।अवसर पर डौडी के पंमन सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।