मडियाहू।जौनपुर। स्थानीय तहसील प्रशासन ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले मे शहीद वीर जवानों को आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक डा.लीना तिवारी ने कहा कि हम घरों में सोते है।देश का जवान सीमा पर पहरा देता है। होली हो या दीपावली हम खुशियां मनाते है जवान हमारी दुश्मनों से रंछा करता है।पुलवामा में आतंकी हमले में चालीस जवान शहीद हो गये।इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में निन्दा करती हूँ। आतंकवाद का सफाया होगा।इसके लिए भारत सरकार तटस्थ है। शोकसभा में डा.वेद वरमदेव तिवारी,मोतीलाल यादव एसडीएम मडियाहू सहित बहुतों राजस्व कर्मी उपस्थित रहे। जेडी सिंह
आतंकवाद का होगा सफाया,भारत सरकार तटस्थ,डा.लीना तिवारी विधायक









