सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण

प्रशंसनीय: बालक को सकुशल पुलिस ने अपहरणकर्ताओ के चंगुल से छुड़वाया,फिर फिरौती की रकम के साथ दो को किया गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते -हुए बताया कि
थाना सरायख्वाजा पुलिस एवं क्राइम ब्रान्च (सर्विलांस) टीम द्वारा दो
शातिर अपहरणकर्ता गिरफ्तार,कब्जे से फिरौती के 191500
रुपये,घटना
में प्रयुक्त हीरो ग्लैमर मोटर साइकिल एवं दो मोबाइल फोन बरामद-

दिनांक 17.02.2019 को समय 13.30 बजे श्री राहुल कुमार मिश्रा पुत्र लालमणि मिश्रा निवासी सिद्दीकपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर के पुत्र प्रांजल उम्र 9 वर्ष का अपरहण करके घटना कारित की गयी थी । थाना सरायख्वाजा पर उक्त घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कर बच्चे की बरामदगी हेतु पुलिस टीम कार्यरत थी, उक्त घटना के अगले दिन अपहृत बच्चे के पिता से फिरौती के तौर पर दो लाख रुपये की मांग की जाती है,चुकि पुलिस की प्रथम प्राथमिकता बच्चे की सकुशल बरामदगी थी इसलिए अपहरणकर्ताओं की मांग पुरी करते हुए बच्चे के पिता द्वारा फिरौती के 200000 (दो लाख) रुपये देकर बच्चे को सकुशल बरामद किया गया । दिनांक 19.02.2019 को समय 15.00 बजे थाना सरायख्वाजा अन्तर्गत खानाखजाना होटल के पास से पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना को कारित करने वाले दो अपहरणकर्ता 1-शुभम प्रजापति पुत्र राजेन्द्र प्रसाद , 2-राहुल प्रजापति पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासीगण कृपालपुर थाना सोराव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया एवं अपरहणकर्ताओं द्वारा अपहृत बच्चे के पिता से फिरौती लिए गये दो लाख रुपये में से 191500 रुपये की बरामदगी की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1-शुभम प्रजापति पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी कृपालपुर थाना सोराव जनपद प्रयागराज

2- राहुल प्रजापति पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी कृपालपुर थाना सोराव जनपद प्रयागराज

बरामदगी का विवरण-

1. फिरौती की रकम 191500( एक लाख इक्यानवे हजार पाँच सौ रूपये मात्र)

2. मोटर साइकिल हिरोहोण्डा ग्लैमर

3. दो मोबाइल फोन व जामा तलाशी के 500 ( पाँच सौ ) रूपये

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिसटीम-

पुलिस टीम ( थाना सरायख्वाजा ) :-

1-प्र0नि0 रमेश यादव थाना सरायख्वाजा जौनपुर

2. हे0का0 दिनेश कुमार यादव थाना सरायख्वाजा जौनपुर

3.रि0का0 यशवन्त कुमार थाना सरायख्वाज जनपद जौनपुर

जनपदीय सर्विलांस टीम :-

1-उ0नि0 अगमदास सर्विलांस सेल जौनपुर

2- उ0नि0-अजीत कुमार सिंह सर्विलांस सेल जौनपुर

3-उ0नि0 शशिचन्द्र चौधरी सर्विलांस सेल जौनपुर

4- हे0का0 रामकृत यादव सर्विलांस सेल जौनपुर

5- का0 अमित सिंह सर्विलांस सेल जौनपुर

6-का0 सुशील सिंह सर्विलांस सेल जौनपुर

7-का0 तेजबहादूर सिंह सर्विलांस सेल जौनपुर

8-का0 अमित कुमार सोनी सर्विलांस सेल जौनपुर

9-का0चालक रिंकू सिंह सर्विलांस सेल जौनपुर