BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की नजर, जाना होगा जेल, गांवों में निगरानी शुरू

अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की नजर, जाना होगा जेल, गांवों में निगरानी शुरू

क्राइम कंट्रोल करने के लिए एसपी ने शुरू किया “एक गॉव, एक कॉल, एक सिपाही“कार्यक्रम

जौनपुर। हैलो मैं बीट सिपाही बोल रहा हूं आप का क्या हाल है, आपके गांव में अमन शांति है ना, क्या आपके गांव व आसपास के इलाके में कोई ऐसा व्यक्ति है जो आरजकता फैला रहा है यदि है तो आप मुझे बताये आपका नाम गोपनीय रखा जायेगा,आप अपने इलाके में आमन शांति बनाये रखने के लिए और समाज में कानून का राज कायम रखने के लिए अपना सहयोग देकर एक अच्छे नागरिक बने। एसपी ने क्राइम कन्ट्रोल करने के लिए “एक गांव,एक काॅल , एक सिपाही” नामक कार्यक्रम की नयी पहल किया है। इस कार्यक्रम के तहत बिट सिस्टम को क्रियाशील करने के साथ ही नगरी क्षेत्र में प्रायोगिक तौर पर पृथक बीट काडर बनाकर बीट सिस्टम को और प्रभावी बनाने के कार्य किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत बीट के कार्य हेतु अलग से कर्मचारी चिन्हित कर उनको बीट से सम्बन्धित सूचना को संकलित करने व बीट में सम्मन नोटिस तामिला कर विभिन्न प्रकार के सत्यापन सहित बीट क्षेत्र की समस्याओ के सम्बन्ध में बिट सूचना दर्ज कराये जाने की पूरी जिम्मेदारी होगी अलग बीट काडर बनाये जाने से बीट सिस्टम प्रभावी ढंग से कार्य करेगा इसके अतिरिक्त देहात क्षेत्र में थानो बीट कर्मचारी उनकी बीट की सारी जिम्मेदारी सौपते हुए सप्ताह में कम से कम 3 बार बीट क्षेत्र में भ्रमण करके समस्याओ की जानकारी करने बीट सूचना दर्ज कराये जाने बीट सम्बन्धित सूचना संकलित करने की जिम्मेदारी दी गयी हैं पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था एवं अपराध और अपराधियों के नियंत्रण हेतु “एक गॉव, एक कॉल, एक सिपाही“ की एक नई पहल शुरू की गयी है। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक गॉव में प्रतिदिन बीट आरक्षी कॉल कर गॉव का हाल-चाल लेगा तथ गॉव में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना की जानकारी की जा रही है। गॉव में होने घटना से थाना प्रभारी और थानाध्यक्ष को अवगत कराकर तुरन्त निस्तारण कर पीडित को न्याय दिलाया जा रहा है। प्रत्येक बीट आरक्षी द्वारा उसके आवंटित क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध/सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों नजर रखी जा रही है। क्षेत्र में होने वाली हर घटना से अवगत कराने हेतु चुने हुए सम्भ्रान्त व्यक्तियों के माध्यम से गॉव में होने वाली हर घटना,कार्यक्रम,धरना आदि की वास्तविक स्थिति की जानकारी कर निस्तारण कराया जा रहा है। इस पहल के अन्तर्गत प्रतिदिन शाम के समय गॉव के किसी एक व्यक्ति विशेष से फोन द्वारा सम्पर्क कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जा रही हैं। इस तरह शान्ति-व्यवस्था हेतु हर गॉव पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
शिराजे हिन्द डाट काम

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino