BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / वैवाहिक समारोह: 151 जोड़े बने दंपत्ति,विधायक ने दिया आशीर्वाद

वैवाहिक समारोह: 151 जोड़े बने दंपत्ति,विधायक ने दिया आशीर्वाद

मडियाहूं( जौनपुर) मनुष्य जीवन मे विवाह का विशेष महत्व है। जीवन संगिनी के रुप में पति,पत्नी एक दूसरे के पूरक होते है।दो आत्माओं का मिलन,दो परिवारों का जुडाव वैवाहिक कार्यक्रम से संपन्न होता है। विवाह एक संस्कार है। जिसके तहत प्रकृति प्रेम का जन्म होता है।सृष्टि का सृजन होता है।नव दंपत्ति विवाह के बंधन में जब बध जाता है तो उसे अपनी जिम्मेदारी समझ में आने लगती है। वह मर्यादित जीवन व्यतीत करने लगता है। सुख,दुख की अनुभूति होने लगती है।

नगर बीच स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज के पास रामलीला मैदान में भव्य पंडाल बना था। बुधवार को 151 कन्याओं का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। घराती और बराती का संगम था। समधी और समधन खुश नजर आ रहे थे। वैदिक मन्त्रों के बीच दो आत्माओं को विवाह के बंधन में सातफेरो के साथ जोड दिया गया। कन्यादान और सिन्दूरदान की रस्म पूरी की गयी। इस अवसर पर विधायक डॉक्टर लीना तिवारी ने दुल्हनों को चुनरी ओढ़ाकर अपना आशीर्वाद दिया, तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विवाह समारोह में वर वधू पक्ष के लोगों के खाने पीने के लिए लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था रही ।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 151 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ ।जिसमें दो मुस्लिम व 149 हिंदू कन्याओं का विवाह हुआ। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक डॉक्टर लीना तिवारी ने कहा कि आज का दिन बड़ा सौभाग्यशाली है। एक पंडाल के नीचे सामाजिक, सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने नवयुगलो को उनके सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया ।आयोजित कार्यक्रम में धर्मगुरु ने अपनी अपनी रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया ।नवयुगलो की खुशहाली के लिए सरकार की ओर से ₹51000 प्रति जोड़ों को आर्थिक मदद दी गई। इसमें नव दंपति को 35000नकद,10हजार की एफ डी व6हजार की धनराशि में वर-वधू को वस्त्र आभूषण एवं अन्य व्यवस्थाएं दी गई ।कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विजय चंद पटेल ,डॉक्टर परमजीत सिंह ,सात्विक तिवारी ,चेयरमैन रुखसाना ,ई ओ संजय कुमार ,खंड विकास अधिकारी मडियाहूं राजेश कुमार राय ,खंड विकास अधिकारी रामपुर राजीव कुमार सिंह ,जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव ,सन्तोष दुबे, सन्तोष गुप्ता ,ब्रह्मदेव उपाध्याय, चंद्रभान यादव प्रधान ने भी वर वधू को आशीर्वाद दिया।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino