BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मछलीशहर लोकसभा सीट को लेकर घमासान जारी,टीराम और बीपी सरोज के बीच दिलचस्प मुकाबला

मछलीशहर लोकसभा सीट को लेकर घमासान जारी,टीराम और बीपी सरोज के बीच दिलचस्प मुकाबला

जौनपुर। मछलीशहर संसदीय सीट को लेकर घमासान जारी है।2019 लोकसभा चुनाव का मतदान जिले में 12मई को होना है  आरोप,प्रत्यारोप का दौर जारी है।एक दल दूसरे दल पर आक्रामक है।गांव ,गांव, गली,गली,शहर,शहर,चुनावी बयार चल रहा है।जीत हार के कयास अभी से लगाये जा रहे है। मछलीशहर संसदीय सीट पर भाजपा और गठबंधन का दिलचस्प मुकाबला दिख रहा है। भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज है तो सपा,बसपा,रालोद के संयुक्त प्रत्याशी त्रिभुवन राम है।एक तरफ मोदी का सहारा है।यहां के चुनाव में भाजपा के लोग प्रत्याशी नहीं देख रहे लोग मोदी को देख रहे।राष्ट्र को देख रहे है।लोग यह कहते सुने जाते हैं हमसे प्रत्याशी से मतलब नहीं है मोदी जी प्रधानमंत्री बने इसके लिए हमें भाजपा को वोट करना है।दरअसल बीपी सरोज पहले बसपा के थे।इस संसदीय सीट से इसी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।ऐसे में अचानक भाजपा में जुड़े और पार्टी ने टिकट दे दिया। जिस पर पार्टी के लोगों में तरह तरह की  प्रतिक्रया हो रही है।लोग यह कहते सुने गये पार्टी ने कार्यकर्ता को टिकट नहीं दिया। बसपा से भाजपा में आये टिकट दे दिया गया।यह अनीति है।हालांकि बीपी सरोज अपनी पुरानी लाबी को ही तवज्जों दे रहे है।ऐसा भाजपा के लोग चर्चा परिचर्चा में कह रहे है। खुशी इस बात की है कुछ राजनैतिक मठाधीश इनके  साथ मजबूती से जुट गये हैं।सबके बाबजूद लोगों का दिल  मोदी जी और बीपी सरोज के साथ जुड़ा हुआ है। इधर गठबंधन प्रत्याशी टी राम के मजबूती को कमजोर नहीं आंका जा सकता है।मायावती और अखिलेश का जादू लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है।परिणाम चाहे जो हो लेकिन मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है।जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino