BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / जौनपुर महागठबंधन की रैली में योगी,मोदी पर निशाना, मछलीशहर से टी -राम,सदर से श्याम सिंह यादव को जीताने की अपील, जनसैलाब देख मायावती,अखिलेश गदगद

जौनपुर महागठबंधन की रैली में योगी,मोदी पर निशाना, मछलीशहर से टी -राम,सदर से श्याम सिंह यादव को जीताने की अपील, जनसैलाब देख मायावती,अखिलेश गदगद

जौनपुर(7 मई)। गठबंधन की महारैली में मोदी,योगी निशाने पर रहे। बसपा, सपा सुप्रीमों ने जता दिया भाजपा को शिकस्त देने के लिए हम काफी है।  केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबने की बात कहीं गयी।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित बसपा-सपा की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए   मायावती और अखिलेश यादव ने  मछलीशहर लोकसभा प्रत्याशी त्रिभुवन राम और सदर लोकसभा के श्याम सिंह यादव को जिताने की अपील किया।

मायावती ने कहा कि मोदी सरकार में पांच वर्ष से भ्रष्टाचार चरम पर है। इसमें रक्षा सौदे भी अछूते नहीं रहे। सबका साथ सबका विकास सिर्फ जुमलेबाजी तक सिमट कर रह गया है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कही योगी आदित्यनाथ सरकार के आवारा जानवरों ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। मुस्लिम समाज का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ है। जिसका खुलासा सच्चर कमेटी में हो चुका है। मायावती ने कहा कि इन्हें सत्ता में आने नहीं देना है।

  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के झूठ की जड़ों को हिलाने का काम महागठबंधन करेगा।  उन्होंने कहा कि भाजपा 36 दलों से ज्यादा दलों की मिलावट पर खड़ी है। लेकिन इस बार परिवर्तन की हवा चल रही। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो वाराणसी में एक फौजी से डर गया वह आतंकवाद और नक्सलवाद से क्या लड़ेंगे। इस दौरान चौधरी अजित सिंह के बारे में अखिलेश यादव ने बताया कि हम तीनों पार्टियां मिल के देश में महा परिवर्तन लाएंगे। महारैली में जनसैलाब देख सपा,बसपा सुप्रीमों खुश नजर आये।महसूस हुआ हम भाजपा से सरस है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino