सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

राजनीति का दरवाजा कभी बंद नहीं होता,ग्राम सभाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश, विधायक

जफराबाद। जौनपुर।सोमवार को दोपहर में मछलीशहर सांसद बीपी सरोज का तरती दीपापुर में  भाजपा नेवढिया मंडल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित था। स्थानीय विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे। समय के साथ चलना और जनता की नब्ज पकड़कर बोलना आप महानुभाव से सीखना चाहिए।विधायक ने कहां कि कोई भी समस्या हो परेशानी हो सीधे सांसद और विधायक से सम्पर्क कर अपनी बात रखिये।समस्या का तुरन्त निस्तारण होगा। उन्होंने कहां कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ सभी जातियों का जुड़ाव हुआ है।तभी तो हम प्लस हुए हैं।कहां कि सबको जोड़ने का काम करिये।राजनीति का दरवाजा कभी बंद नहीं होता है।उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओ में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। जेडी सिंह