BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / अपना शहर मड़ियाहू बने सबसे उत्तम,तीन नदी के तीन पुल जाम समस्या के कारण,ओवर ब्रिज की मांग, हिफाजत के लिए तीसरी दृष्टि की जरुरत

अपना शहर मड़ियाहू बने सबसे उत्तम,तीन नदी के तीन पुल जाम समस्या के कारण,ओवर ब्रिज की मांग, हिफाजत के लिए तीसरी दृष्टि की जरुरत

मड़ियाहू।जौनपुर। पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी भाजपा विनोद कुमार सेठ ने कहां कि नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर दिख रहा है।जनबुनियादी सुविधाओ का लाभ नगरवासियों को मिल रहा है।उन्होंने एक मुलाकात के दौरान विशेष बातचीत में कहां कि जाम समस्या से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है।घन्टो मुसाफिर चिलचिलाती धूप में परेशान रहते हैं। जाम के झाम मे जो मड़ियाहू में फंसा उबरने में काफी वक्त लगता है।ऐसे में पुलिस कड़ी मेहनत करके वाहन को धीरे धीरे आगे बढ़ाते है तब जाकर जाम समाप्त होता है। जाम समस्या से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।उन्होंने कहां कि मछलीशहर  सांसद बीपी सरोज, विधायक डा. लीना तिवारी,नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से जाम समस्या से निजात मिल सकता है। आप सभी ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु जनता हित में अपने प्रयास शुरु करके आवश्यक लिखा,पढ़ी करके राज्य सरकार और केन्द्र सरकार को समस्या से अवगत करायें तो बात बन सकती है।कहां कि जौनपुर,विन्धयाचल मार्ग स्थित पचवल,वरुणा नदी,सीर के पास वसुई नदी,रामदयाल गंज के पास  सई नदी।इन तीन नदियों के तीन पुल बहुत सकरे है। कभी कभी जाम समस्या पुल पर वाहनों को जल्दी से पार करने मे भी हो जाता है। कोई वाहन पुल पर फंसी तो घन्टो के लिए राहगीर जाम हो जाते हैं। यदि पुल को चौड़ा बना दिया जाय तो कुछ हद तक जाम समस्या से लोगों को निजात मिल सकता है। भाजपा नेता ने कहां कि सबका साथ,सबका विकास पार्टी का मूल उद्देश्य है।सुरक्षा की दृष्टि से नगर के चौराहे तिराहे पर सीसी टीवी कैमरा लगना नितान्त जरूरी है। चुनावी वायदे भी थे।बात कैमरा लगाने की आमतौर पर विदित है। विनोद सेठ ने नगरपंचायत की व्यवस्था पर खुशी जतायी। शहर मे हो रहे विकास कार्य को सराहा।लेकिन उन्होंने नगर के गलियों में और स्ट्रीट लाइट लगाने और मंदिर, मस्जिद,गुरुद्वारा  मे शुद्ध ठंडा जल पीने की मुकम्ल व्यवस्था पर जोर दिया। हमारा प्रयास हो हमारा शहर मड़ियाहू सबसे उत्तम बने।   जेडी सिंह,राजेन्द्र दूबे।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino