BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने पत्रकारों का दिल जीता,चहुंओर हो रही प्रशंसा, मिल रही दुआएं

विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने पत्रकारों का दिल जीता,चहुंओर हो रही प्रशंसा, मिल रही दुआएं

सेवा कार्य से संतुष्टि संभव: विद्यासागर

जौनपुर पत्रकार संघ के पहल पर दिवंगत पत्रकार के परिजनों को मिली 2 लाख की सहायता

जौनपुर । सेवा कार्य से ही संतुष्टि मिलती है। यदि आप के अंदर सेवा भाव का जागरण हो तो समाज को सदभाव एवं सहानुभूति पूर्ण माहौल मिलेगा। सेवा और समर्पण से आप किसी भी व्यक्ति को और समाज को संतुष्ट कर सकते हैं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद के सदस्य विद्यासागर सोनकर ने आज कहीं।

वह जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम जौनपुर पत्रकार संघ के पदाधिकारी दिवंगत पत्रकार यादवेंद्र दुबे मनोज के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए आयोजित किया गया था। यह आर्थिक सहयोग विद्यासागर सोनकर ने अपने संसाधनों से जौनपुर पत्रकार संघ के पहल पर पत्रकार के परिजनों को दिया है।

उन्होंने कहा कि जौनपुर के पत्रकारों से मेरा सदा मधुर संबंध रहा है। उनके सुख दुख में हर समय में भागीदार रहा हूं। स्वर्गीय यादवेंद्र दत्त दुबे मनोज के आकस्मिक निधन के बाद से ही मेरे मन में यह संकल्प था कि उनके परिजनों के लिए कुछ किया जाय। इसी क्रम में आप सभी के अनुरोध पर मैंने यह सहायता राशि परिजनों को दिया है। इस पुनीत काम के लिए उन्होंने जौनपुर पत्रकार संघ के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी पत्रकार समाज के लिए जो कुछ भी करना होगा उसमें मैं कभी भी पीछे नहीं रहूंगा।

इस इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने विद्यासागर सोनकर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह उनके मानवीय दृष्टिकोण का परिचायक है। विद्यासागर सोनकर जी सदा पत्रकारों के हित चिंतक रहे हैं। उनका यह आर्थिक सहयोग पत्रकार समाज कभी भी नहीं भूलेगा। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी अपील किया की दिवंगत पत्रकार के परिजनों को अभी भी यथासंभव कोई सहायता करने का इच्छुक हो तो वह कर सकता है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जौनपुर पत्रकार संघ के सदस्यों ने श्री सोनकर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पत्रकार संघ की तरफ से उन्हें वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह विनोद तिवारी लोलारक दुबे डॉ मनोज वत्स के साथ राजकुमार सिंह एवं राजेश श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह देकर आर्थिक सहयोग देने के लिए जनपद के पत्रकारों की तरफ से सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सोनकर जी के इस सहयोग को संघ सदा स्मृतिमें रखेगा। उन्होंने ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए, कार्यक्रम में आए पत्रकार के परिजनों पत्नी उषा दुबे पुत्र अंकुर एवं अभय दुबे और पिता त्रिभुवन नाथ दुबे सहित अन्य आगन्तुक जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री डॉ मधुकर तिवारी ने किया।

कार्यक्रम में पत्रकार अखिलेश तिवारी अकेला वीरेंद्र सिंह जयप्रकाश मिश्र विद्याधर राय विद्यार्थी राजेश मौर्य ऋषि सिंह मंगला तिवारी अखिलेश पांडे जेडी सिंह सिकरारा से शरद सिंह अनिल यादव जौनपुर पत्रकार संघ के केराकत इकाई के अध्यक्ष अमित सिंह महामंत्री राजेश मिश्रा आदि पत्रकारों ने श्री सोनकर माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

इस इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह समाजवादी नेता वशिष्ठ नारायण सिंह भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू रविंद्र प्रताप सिंह सुशील कुमार मिश्रा रत्नाकर सिंह शशी सिंह वंशलोचन सिंह सुरेंद्र सिंघानिया एमएलसी प्रतिनिधि राकेश सिंह अजीत सिंह के.के. तिवारी पूर्व सभासद विनय सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह भाजपा के जिला महामंत्री अजय सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रानू भाजपा नेता बब्बू मिश्रा अजय सिंह मनोज दुबे अभय राय डीसीएफ के चेयरमैन धनंजय सिंह सिद्धार्थ सिंह आदि लोग मौजूद थे।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino