BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / जौनपुर पत्रकार संघ को उत्तर प्रदेश सरकार से उम्मीद, दिवंगत पत्रकार मनोज के परिजन को मिलेगा बीस लाख का आर्थिक सहायता,विद्यासागर ने कहां मुख्यमंत्री से करुगा बात

जौनपुर पत्रकार संघ को उत्तर प्रदेश सरकार से उम्मीद, दिवंगत पत्रकार मनोज के परिजन को मिलेगा बीस लाख का आर्थिक सहायता,विद्यासागर ने कहां मुख्यमंत्री से करुगा बात

जौनपुर। संसार में मुसीबत किसी के उपर आ सकता है। वह चाहे धरती का कोई भी इन्सान हो। किसी भी परिवार के मुखिया का यदि असमय मौत हो जाय तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है और परिवार अन्दर से टूट जाता है और उसे  तरह,तरह की मुसीबतों और चुनौतियां से जूझना पड़ता है। भारत देश की परम्परा है दुख में लोग सहानुभूति के साथ खड़े नजर आते हैं। यथासंभव सहयोग को तत्पर रहते हैं। आज का युग अर्थ युग है इसके वगैर किसी का काम चलने वाला नहीं है। पत्रकार भी समाज का अभिन्न अंग है। अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को अच्छे दिशा की ओर ले जाने का प्रयास करता है। यादवेन्द्र दुबे मनोज एक कुशल पत्रकार थे। जिनकी असमय मौत हो गई। परिवार सदमे में हो गया। बच्चो की पढ़ाई और रोज के जरुरत के खर्चे की समस्या से परिवार उबर नहीं पा रहा है। जौनपुर पत्रकार संघ ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता परिजन को  दिया और उसी के प्रयास से विधान परिषद सदस्य भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने अपने निधि से मंगलवार की दोपहर में पत्रकार भवन में आयोजित एक समारोह में दो लाख का आर्थिक सहायता परिवार को प्रदान किये। जिसकी उपस्थित  पत्रकारों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने प्रंशसा की और कहां  कि सोनकर जी एक अच्छे नेता है जो पत्रकारों के हित का ध्यान रखते हैं। इस अवसर पर संघ के संरक्षक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यासागर सोनकर की यह पहल अति सराहनीय है।जिसकी जितनी भी सराहना की जाय कम है। उन्होंने शासन को भेजी गयी पत्रावली की भी चर्चा की जिसमें सरकार से बीस लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की गयी है।जिस पर अभी तक अमल नहीं हो सका है। विद्यासागर ने अपने संबोधन में पत्रकारों को आश्वस्त किया कि इस सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से बात करके पत्रावाली पर अमल करने की बात करुगा। साथ ही उन्होंने दिवंगत पत्रकार के व्यक्तित्व की चर्चा की और आजतक के संवाददाता राजकुमार सिंह के प्रयास की सराहना की। जौनपुर पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष शशिमोहन सिंह ने आये हुए सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम  का संचालन संघ के महामंत्री मधुकर तिवारी ने किया। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino