सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

कोरोना काल में कहीं कोई प्रवासी व मजदूर भूखा तो नहीं इसका पता लगाये भाजपा कार्यकर्ता,शमशेर सिंह

जौनपुर। भाजपा नेवढ़िया मंडल की नए भारत का नया उत्तर प्रदेश तथा सुशासन के 3 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र के डौंडी गांव में सुनील कुमार सिंह क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य के आवास पर मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि मंडल नेवढ़िया प्रभारी  शमशेर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके बैठक की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारीओ को संबोधित करते हुए कहा कि लाक डाउन के नियमों का पालन हम सभी को मिलकर करना होगा। मास्क लगाकर चलने तथा उचित दूरी बनाकर रहने की सलाह प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को देना है, केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं  को गांव,गांव तक पहुंचाना है।

 

 

कहां कि केंद्र सरकार ने कोरोना काल में  उज्जवला योजना के तहत  जरुरत मंदों को 3 महीने गैस फ्री तथा सभी पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को राशन फ्री में मुहैया कराया।  प्रवासी एवं मजदूर कहीं भूखे तो नहीं  इसका पता लगाना हम सभी पदाधिकारियों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। इस आपदा की घड़ी में हमें एक साथ एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। जिससे हमारा भारत आत्मनिर्भर बन सके।  कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन राजभर मंडल अध्यक्ष ने किया। संचालन सुनील कुमार सिंह क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य काशी प्रान्त ने किया। इस अवसर पर अरुण कुमार मिश्र, महामंत्री, उदरेज पटेल महामंत्री, सुनील सिंह बर्राह, कन्हैया लाल पांडे, सुजीत पटेल, शुभम दुबे, संतोष कुमार पांडे, अजय सिंह पप्पू, धनंजय कश्यप, चंद्रशेखर शर्मा, उदय भान सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक दुबे, आदि सहित अन्य  पदाधिकारी उपस्थित रहे।