BREAKING NEWS
Home / राजनीति / भाजपा की उपलब्धियां सबकी जुबान पर,मोदी और योगी जन,जन के लिए प्रिय

भाजपा की उपलब्धियां सबकी जुबान पर,मोदी और योगी जन,जन के लिए प्रिय

जौनपुर। भाजपा की उपलब्धिया वैसे तो आमतौर पर लोग जान ही रहे है।राष्ट्र हित और समाज हित में लिए गये निर्णयों की चहुंओर सराहना हो रही है।मोदी जी और योगी जी जन,जन में लोकप्रिय है।कोरोना संकट काल में कार्यकर्ताओ की उर्जा बनी रहे और जनता से जुड़ाव और संवाद होता रहे और ग्रामीण स्तर पर लोगों में उपलब्धियो की स्मृति बना रहे।शायद ऐसी ही मन्शा के तहत भाजपा के लोग घर,घर,गांव,गांव मे पैदल चलकर माननीय प्रधानमंत्री जी का पत्र जनता के बीच बांट रहे है।वहीं सुशासन के तीन वर्ष नए भारत का नया उत्तरप्रदेश के बारे भी जनता को बता रहे है और पत्र बांट रहे है। वैसे भी भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संकट काल में जो भूमिका निभा रहे है उसे कोरोना इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता। जनता को जागरुक करना,जरुरत मंदों में राशन पैकेट बांटने जैसी तमाम सेवा भाजपा कार्यकर्ता निरन्तर करते आ रहे है। भारतीय जनता पार्टी जनता से जुड़ी पार्टी है।पार्टी नेता, कार्यकर्ता सदैव जनता की सेवा में तत्पर रहते है।भाजपा मछलीशहर जिला उपाध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी तरती वृजनारायण दूबे उर्फ बच्चा के कुशल मार्गदर्शन में सेक्टर संयोजक तरती अजय सिंह पप्पू व अन्य पार्टी कार्यकर्ता भटवार, बर्राह,नवापुर,तरती, बोधीपुर,गोसाईंपुर आदि गावों में लोगों से मिलकर लोगों का कुशलक्षेम जाना और भारत सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की और पत्र बांटे। अवसर पर भाजपा नेवढिया मंडल महामंत्री अरुण कुमार मिश्र,वरिष्ठ भाजपा नेता लुट्टुर सिंह,दयाशंकर सिंह, प्रदीप सिंह,उदयभान सिंह, उमेश दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino