BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / छेत्र पंचायत के बैंक खाते से प्रमुख बाहर,नयी भूमिका में खण्ड विकास अधिकारी चेकर और एडीओ पंचायत होंगे मेकर,प्रमुख पद का चुनाव जनता द्वारा होने की संभावना

छेत्र पंचायत के बैंक खाते से प्रमुख बाहर,नयी भूमिका में खण्ड विकास अधिकारी चेकर और एडीओ पंचायत होंगे मेकर,प्रमुख पद का चुनाव जनता द्वारा होने की संभावना

जौनपुर।प्रमुख पद का चुनाव जनता द्वारा होगा।ऐसा संभावना दिख रहा है। जनता के बीच इस बात की चर्चा भी है।हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है।इधर शासन के मन्शा के अनुरूप छेत्र पंचायत के बैंक खाते से प्रमुख को बाहर कर दिया गया है।एडीओ पंचायत रामनगर उमाकान्त पाण्डेय की मानें तो एक हफ्ते के अन्दर छेत्र पंचायत निधि राज्य वित्त के नाम से बैंक में खाता होगा।जिसमें चेकर की भूमिका में खण्ड विकास अधिकारी होंगे और मेकर की भूमिका में एडीओ पंचायत होंगे। अभी जो बैंक खाते का संचालन हो रहा है उसमें वीडियो और प्रमुख की भूमिका है।लेकिन आगे नया खाता खुलते ही प्रमुख  छेत्र पंचायत के बैंक खाते से बाहर हो जायेंगे।इधर पंचायत चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है।प्रमुख पद के भावी उम्मीदवार विसात बिछाना शुरु कर दिये है। लेकिन सीट  किस कोटे की होगी इस पर भी लोग बहस कर रहे है।अभी तक तो छेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख का चुनाव करते आ रहे है।जिसमें धनबल और बाहुबल से लोग प्रमुख हो जाते रहे।जैसा कि इस बात की आमतौर पर लोग चर्चा आज भी करते है।  लेकिन जब जनता द्वारा प्रमुख पद का चुनाव होगा तो इस पद की गरिमा बढ़ जायेगी और आमतौर पर जो भी व्यक्ति चुनाव लड़ना चाहेगा वह लड लेगा। अब आगे क्या होगा समय पर पता चल जाएगा। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino