BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / राम भाव में अयोध्या, समय की मंजूरी,राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का अवसर नजदीक

राम भाव में अयोध्या, समय की मंजूरी,राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का अवसर नजदीक

जौनपुर। राम ही राम रटन लागी सारी दुनिया।राम समय है।आस्था और विश्वास है।आज देखें तो विश्व के हर देशों में राम भक्त है।मनन,चिन्तन,दर्शन,भजन,पूजन,सिमरन,ध्यान के माध्यम से प्रभु राम को अपनी ओर रिझाया जाता है।भगवान भक्त के बहुत प्रेमी होते है।जल्द ही रीझ जातें है।अयोध्या भगवान राम की नगरी है।जहां भगवान राम मानव रुप मे अवतरित होकर अपनी लीलाओं से मानवता का संदेश दियें है।मर्यादित जीवन जीने की राह दिखाई है।शांति का पाठ पढ़ाया है।सदमार्ग पर चलकर खुद में राम को महसूस किया जा सकता है।आसुरी प्रवृत्ति का विनाश करके राम को पाया जा सकता है।तुलसी दास जी राम के लिए कहे है निर्मल मन जन सो मोहि पावा मोहि कपट छल छिद्र न भावा। तुझमे राम,मुझमें राम,सबमें राम समाया,कर लो प्रेम जगत से यारी कोई नहीं पराया।बोलों राम,राम। शुभ घड़ी आयी।मुहूर्त बना। जिसका वर्षों से इन्तजार था।साधु,संत,भक्त सभी की चाहत रही।अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने।जहां चाह वहां राह।पवित्र आस्था बहुत मजबूत और टिकाऊ होता है।जो उभर कर सामने आता है।लीला तो भगवान की है।देहात के गावों में आज भी एक कहावत प्रचलित है।कुल खेल खेलय राम गोसाई अपुनय रहय दास की नाही।भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी मुहूर्त की एक कड़ी है।शुभ घड़ी के दो दीपक है जिनके आलोक से अयोध्या जगमगा रहा है।भजन, कीर्तिन चल रहा है राम की याद में अयोध्या नगरी डूबी हुई है।पांच अगस्त का सबको इन्तजार है। वह शुभ घड़ी नजदीक है।जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगें।शासन स्तर से तैयारी को भव्य रुप दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी इस ऐतिहासिक पल को इतना यादगार बनाना चाह रहें है कि लोगों को लगे रोम,रोम में राम है।  जेडी सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर

 

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino