जौनपुर। जिले के रामनगर विकास खण्ड मुख्यालय पर 2अक्टूबर 2020 को महात्मा गाँधी व लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ। चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। वहीं देश के महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। एडीओ पंचायत उमाकान्त पाण्डेय ने बताया कि इस पावन अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। झाडू लगाकर सफाई की गयी। प्लास्टिक की थैली जो ग्राम पंचायतों में जमीन पर फेकी पायी गयी उसे सफाईकर्मीओ ने बीना और ब्लाक पर लगभग आठ बोरा प्लास्टिक एकत्रित किया गया है। जिसे जिला मुख्यालय भेजा जायेगा। जो सार्वजनिक सड़क बनाने के काम आयेगा। इसके अलावा संचारी रोग उन्मूलन के तहत गावों में जलभराव व कीचड़ वाले स्थानों पर जले हुए मोबिल को छोड़ा गया। ताकि मच्छरों के लारवा को खत्म किया जा सके। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह,अरविंद सिंह प्रमुख,चन्द्रभान यादव, अरुण कुमार यादव,शिवशंकर सिंह,रमेश कन्नौजिया,अजय सिंह पप्पू,आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।।
Home / सुर्खियां / भारत की दो महान विभूतिओ को जन्म दिवस पर देश के लोगों ने किया याद, चित्र पर पुष्प अर्पित
About jaizindaram
Related Articles
भूमि विकास बैंक मड़ियाहूं के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर डा.अजय सिंह को किया गया सम्मानित
5 days ago
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 