जौनपुर। 2022 विधान सभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गयी है।गठबंधन के तार जुड़ रहे है। भाजपा फिर से दोबारा सरकार बनाने की कवायद करेगी।सपा,भाजपा को मात देकर अपनी सरकार बनाने के फिराक में है,चर्चा खास करके इन दोनों दलों की है। बसपा बहुत गम्भीर होकर अवसर देख रहीं है कैसे सरकार बने। अभी काग्रेस को यूपी में सत्ता हासिल करने में काफी पसीना बहाना पड़ सकता है बात गठबंधन की करें तो इन दिनों सपा और अपना दल कृष्णा के बीच चुनावी गठबंधन का ताना, बाना बुना जा चुका है।पार्टी के संस्थापक डा, सोनेलाल पटेल के धरा अवतरण दिवस पर मडियाहू के डाक बंगले में 2जुलाई 2021 को दोपहर में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजवन सिंह पटेल ने कहा कि सपा और अपना दल कमेरा का गठबंधन हो गया है। कहा कि 2022 के चुनाव में सपा अपने सहयोगी दलों के सहयोग से उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होगे। उन्होंने डाक्टर साहब के व्यक्तित्व को याद किया और उनके संकल्पो को पूरा करने की बात कही। कहा कि सीटों के बंटवारा में सपा सुप्रीमो से मडियाहू विधान सभा सीट को मागा जायेगा।राष्ट्रवाद को परिभाषित करते हुए बोले आम आदमी के लिए हितकारी सोच रखना और उनका कल्याण करना ही सच्चा राष्ट्रवाद है। पत्रकार वार्ता में राधाकृष्णन शर्मा, राजेश पाण्डेय, कन्हैया लाल पाण्डेय,जेडी सिंह सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं में विनय सिंह झगडू, श्यामधारी पटेल, अर्जुन पटेल, सुनील पटेल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सपा से गठबंधन की बात कहे जाने पर अपना दल के कार्यकर्ताओं का जोश बढ गया है। विनय सिंह झगडू मडियाहू विधान सभा से चुनाव लडेंग , ऐसी जोर,शोर से चर्चा है। जब झगडू से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी का जो निर्णय होगा वह मान्य है।
Home / खबर विशेष / सपा से गठबंधन पर चहके अपना दल कमेरा के नेता,झगडू हो सकते भावी विधायक प्रत्याशी मडियाहू विधान सभा