BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / ब्राह्मणों का सम्मान सिर्फ भाजपा में,सपा.बसपा में नहीं, यूपी में फिर होगा सत्ता हासिल

ब्राह्मणों का सम्मान सिर्फ भाजपा में,सपा.बसपा में नहीं, यूपी में फिर होगा सत्ता हासिल

मड़ियाहूं।जौनपुर। देश की मजबूती एकता अखण्डता और हिन्दुत्व के लिये मोदी, योगी संघर्ष कर रहे हैं। द्वय के त्याग, तपस्या से राष्ट्र विकास पथ की ओर अग्रसर दिख रहा है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में 350 सीटों पर भाजपा चुनाव जीतकर उ०प्र० में सरकार बनायेंगी। अमृत महोत्सव में अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि मड़ियाहूं स्थित वैष्णवी मैरेज हाल में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए यह बात कहीं।
उन्होंने कहा कि नौजवानों में उत्साह है, मोदी ने चीन को पीछे हटने पर मजबूर किया, जवानों ने आगे बढ़कर झंडा फहराया। 370 धारा को साहस के साथ हटाया और एक बूंद खून नही गिरने दिया। राम मन्दिर का निर्माण आपकी वोट के बदौलत हुआ है। दूसरे देशों से आये हिन्दुओं को नागरिकता देने का काम किया गया है।जिन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया उसकी वसूली योगी ने उनकी व्यक्तिगत सम्पत्ति से किया। नौकरी, रोज़गार सरकार दे रही है। किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है। माफ़ियाओं का अवैध कब्ज़ा बुलडोजर चला कर खाली सरकार ने कराया। कानून व्यवस्था चुस्त,दुरुस्त किया, योगी ने गुंडों, बदमाशों को जेल पहुँचाया या भगवान को प्यारे हो गये। ब्राह्मणों का स्वाभिमान, सम्मान भाजपा में है, बसपा सपा में नही है।
इसके पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, रोहित मिश्र, खुशबू सिंह आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया। देवेन्द्र पटेल ने विस्तार से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा किये।
प्रदेश अध्यक्ष सहित साथ आये हुए तमाम अतिथियों का स्वागत कार्यकर्ताओं ने बुके व स्मृति चिन्ह के साथ अंग वस्त्र तथा माल्यापर्ण करके किया। स्वागत करने वालों में ग़ाज़ीपुर के सुमित तिवारी, अंकित मिश्र, पंकज मिश्र, राजेश सिंह, आशीष जायसवाल, प्रशान्त सिंह, शानू, रजनीकान्त मिश्र, राघवेन्द्र, सत्यम, प्रदीप सिंह आदि लोग रहे।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino