BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / पुण्य तिथि पर याद किये गये उमानाथ सिंह,पावन पुनीत आत्मा की उपस्थिति हो रही थी महसूस

पुण्य तिथि पर याद किये गये उमानाथ सिंह,पावन पुनीत आत्मा की उपस्थिति हो रही थी महसूस

जौनपुर। महान विभूति को याद कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा हुई। जीवन काल से जुड़ी अभिव्यक्ति को मानस पटल पर उच्चारित किया गया। संवाद में बौद्धिकता के भाव थे। पावन पुनीत आत्मा की उपस्थित महसूस हो रही थी। याद आ रही थी। टीडी पीजी कालेज के बलरामपुर हाल में सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. उमानाथ सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित अधिकांश लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं जिस विद्यालय में पढ़ा हूं और उसी विद्यालय में उस महान विभूति को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अवसर मिला। कहा कि ठा.उमानाथ सिंह हमेशा जाति धर्म से ऊपर उठकर राजनीति करने में विश्वास रखते थे। वह हमेशा मूल्यों की राजनीति करते थे वह हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन उनकी प्रेरणा आज भी उनके परिवार व हमलोगों को मिलती रहती है। विशिष्ट अतिथि डा.राकेश उपाध्याय ने कहा कि ठा.उमानाथ सिंह जैसी विभूति ने जौनपुर ही नहीं पूरे देश प्रदेश में अपनी मृदुल भाषा और व्यवहार से जाने जाते थे, उनका सम्मान हर दल के लोग करते थे। कहा कि ऐसी विभूति कई युगों के बाद जन्म लेती हैं। चाहे राजनीतिक क्षेत्र रहा हो चाहे समाज सेवा का क्षेत्र रहा हो वह हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उनके अंदर क्षत्री धर्म कूटकूटकर भरा था। उनके शरण में जो भी आया उनकी समस्याओं को निस्तारित करने के लिए तत्पर रहते थे। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह ने कहां कि जीवन काल ऐसा रहा कि सेवा के भाव से सबके लोकप्रिय थे। व्यक्तित्व ऐसा रहा हर कोई उनसे जुड़ा रहता था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कुलपति कीर्ति सिंह ने कहा कि जब वह मंत्री थे और मैं किसी कार्य के लिए जाता था तो वह जिस भाव से मिलते थे उसकी मैं कल्पना नहीं कर सकता। उनके अंदर जो संस्कार था उससे हर किसी को सीख लेने की जरूरत है। इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों का पूर्व सांसद केपी सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कालेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का माल्र्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व राष्ट्रीय गीत हुआ। पूर्व सांसद केपी सिंह ने अपने पिता स्व.उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन कालेज के प्राचार्य डा.समर बहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्राचार्य राधेश्याम सिंह, श्रीमती सरोज सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, ब्रम्हदेव मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विजय कुमार सिंह, डा.अरविन्द सिंह, डा.मनोज सिंह, डा.माया सिंह, डा. श्रद्धा सिंह, डा. जेपी सिंह,डा.अशोक कुमार सिंह रघुवंशी, नितिन सिंह, सतीश सिंह,देवेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino