BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / यूपी 2022 विधान सभा चुनाव :जौनपुर की सभी सीटों पर भाजपा का होगा कब्जा,खिलेगा कमल,जफराबाद सीट को लेकर घमासान शुरु

यूपी 2022 विधान सभा चुनाव :जौनपुर की सभी सीटों पर भाजपा का होगा कब्जा,खिलेगा कमल,जफराबाद सीट को लेकर घमासान शुरु

जफराबाद। जौनपुर। स्थानीय विधान सभा चुनाव की तारीख भले ही अभी कुछ महीने बाद सुनिश्चित होना है।लेकिन चुनावी सरगर्मियां पूरे शबाब पर है।बात करते हैं जफराबाद विधान सभा की।वर्तमान में यह सीट भाजपा के पास है। विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह है।आगे की चुनावी रणनीति क्या होगी,यह भाजपा जाने।किसको टिकट देना है किसको लड़ाना है।रही बात चट्टी चौराहे, तिराहे,चाय, पान की दुकानों पर अक्सर बहस के दौरान लोग चर्चा करते सुने जा सकते है। जफराबाद भाजपा नेता सुनील सिंह के समर्थक कहते टिकट सुनील सिंह को मिलेगा और चुनाव भारी मतों से जीतेगे उनके समर्थक भावी विधायक मानकर प्रचार, प्रसार में जुटे हैं।जबकि विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह के समर्थक पूरी तरह से आश्वस्त है टिकट आपकों ही मिलेगा और आप दोबारा माननीय की कुर्सी पर सुशोभित होकर विधान सभा के विकास की गति को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इधर संदीप सिंह भी विधान सभा छेत्र में होर्डिग लगाकर ताल ठोक रहे है। जानकार डा.अजय सिंह और व्रम्हदेव मिश्र के चुनाव लड़ने की चर्चा कर रहे है। इस परिप्रेक्ष्य में नेवढिया भाजपा मंडल के महामंत्री अरुण कुमार मिश्र ( मुन्नू गुरु) ने बातचीत के दौरान कहां कि भारतीय जनता पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। जिसको पार्टी टिकट देगी संगठन उसे जिताने में पूरी ताकत लगा देगी।उन्होंने कहां कि जफराबाद की सीट भाजपा तो जीतेगी ही और जौनपुर के सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino