BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / भाजपा,जनसत्ता दल में गठबंधन के आसार,धन्जय मल्हनी,प्रिन्सू जौनपुर,संतोष सिंह जफराबाद से लड़ सकते हैं चुनाव

भाजपा,जनसत्ता दल में गठबंधन के आसार,धन्जय मल्हनी,प्रिन्सू जौनपुर,संतोष सिंह जफराबाद से लड़ सकते हैं चुनाव

जफराबाद। जौनपुर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की भाजपा से गठबंधन की संभावना की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है।कयास लगाया जा रहा है कि स्थानीय निकाय का चुनाव बृजेश सिंह प्रिन्सू जौनपुर से और विधान सभा चुनाव धन्जय सिंह मल्हनी विधान सभा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से लड़ सकते है। प्रिन्सू जनपद के विकास खण्डो का दौरा कर रहे है। ग्राम,प्रधानो,छेत्र पंचायत सदस्यों,जिला पंचायत सदस्यों से मिलन कार्यक्रम के तहत मुलाकात कर रहे है और उनकी समस्याओं को सुन कर निस्तारित कर रहे है। मंगलवार को विकास खण्ड रामनगर के तरती, बनेवरा, नेवढिया में मिलन कार्यक्रम का आयोजन था।जहां लोगों की तगडी,भीड़ रही। अखिल भारतीय छत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कार्यक्रम में उपस्थित थे। बुधवार को उनका और कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का जफराबाद विधान सभा 371 को लेकर सोशल मीडिया में एक विज्ञापन आया। तभी से राजनैतिक सुगुबुआहट शुरु हुआ है। जब अखिल भारतीय छत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिला महामंत्री संतोष कुमार सिंह से बातचीत हुई तो बात सामने आयी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से गठबंधन की पूरी संभावना है। कहां कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से राजा भैया की बातचीत चल रही है। बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बृजेश सिंह राजावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से इस सिलसिले में बात चीत हुई है। जब उनसे पूछा गया कि कितनी सीट पर जनसत्ता दल चुनाव लडेगी तब उन्होंने कहा कि छत्रिय बाहुल्य सौ सीट की मांग है।जब पूछा गया क्या संभव है तो उन्होंने कहा कि पार्टी की अपनी माँग है आगे जो दोनों दलों के गठबंधन में तय हो।क्या आप जफराबाद सीट से चुनाव लड़ेगे तो कहा की पार्टी में आवेदन किये है संभावना है पार्टी टिकट देकर चुनाव लडायेगी। प्रिन्सू और धन्जय और संतोष सिंह के चुनाव लड़ने की क्या सच्चाई है यह आगे वक्त बतायेगा। जेडी सिंह संपादक सतगुरु दर्पण

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino