BREAKING NEWS
Home / खबर विशेष / प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर विविध आयोजन

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर विविध आयोजन

प्रधानमंत्री का 71 वां जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

मछलीशहर।जौनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन शुक्रवार को जनपद के समूचे भूभाग पर धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।विविध आयोजन हुए। भाजपा जनों ने हवन पूजन करके विश्व नेता के लम्बी उम्र की ईश्वर से कामना की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में प्रधानमंत्री मोदी के 71 वें जन्मदिन पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला अध्यक्ष मछली शहर रामविलास पाल ने किया। इस दौरान भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा ने अस्पताल के मरीजों को फल व अंग वस्त्र वितरित करने के साथ ही कोरोनावारियर्स को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, जयेश सिंह, पंकज पाठक, आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में श्री राम जानकी मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने के लिए हवन यज्ञ किया गया, तथा लोगों में फल वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता ब्रह्मदेव मिश्र,चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू,पूर्व उप प्रमुख रामनगर, डॉ श्याम दत्त दुबे ,मनोज चौरसिया ,गुलजारी लाल चौहान ,सुरेश गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino