मडियाहू।जौनपुर। समाजसेवी, अपना दल कमेरावादी पार्टी के नेता विनय सिंह झगडू मडियाहू विधान सभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर गये है। जीत की रणनीति बनने लगीं है। जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। अपार जनसमर्थन मिलना शुरु हो गया है।लोग कह रहे है चुनाव लडिये मडियाहू की जनता साथ है। हालांकि अभी हाल ही के दिनों में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता कृष्णा पटेल मडियाहू डाक बंगला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आयी तो जनता,जनार्दन का जनसैलाब उमड़ गया। प्रशासन सकते में आ गया था। जनता ने तो मडियाहू सीट के लिए आशीर्वाद दे दिया है। बस चुनाव होना शेष है।
रामपुर, रामनगर, मडियाहू विकास खण्ड के गावों में विनय सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा जोर, शोर से हो रही है।बातचीत में श्री सिंह ने कहां मडियाहू विधान सभा छेत्र की जनता का आशीर्वाद चुनाव लड़ने के लिए मिल गया है।कहां कि जनता का सेवक हूँ जो मार्गदर्शन करेगी उसी पथ पर चलने का प्रयास करूंगा,जब पूछा गया क्या चुनाव जीत लेंगे तो उन्होंने कहा कि चुनाव जनता जीतवाती और हरवाती है। जब मडियाहू विधान सभा छेत्र की जनता साथ है तो चुनाव जीतना ही जीतना है। कहा कि अपना नारा है मानव,मानव एक समान,मानवतावादी सोच को बढ़ावा देना हमारा मूल ध्येय है। समाजसेवी विनय सिंह झगडू के बारे में जब पड़ताल किया तो जानकारी मिली कि मुसीबत में आये हर व्यक्ति का साथ देते है सहयोग करते हैं जो भी व्यक्ति असहाय, गरीब, लाचार, बेसहारा है उसकी हर संभव मदद करते है। खास बात है कि हजारों लोगों को रोजी, रोजगार देकर आत्म निर्भरता को बढ़ावा दे रहे है। जेडी सिंह
Home / सुर्खियां / मडियाहू विधान सभा छेत्र की जनता का मिला आशीर्वाद,विनय सिंह झगडू आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने भावी विधायक प्रत्याशी के रुप में मैदान में उतरे
सतगुरू दर्पण सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण 