सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन,कई बूथों पर चला मतदाता जागरुकता अभियान

मडियाहू। जौनपुर। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में प्रशासन भी जुट गया। नये वोटर बनाने के अभियान का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा व तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी तथा नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह द्वारा विधान सभा के अनेक बूथो पर किया गया।

मतदाता जागरुकता अभियान के तहत बताया गया कि मतदाता सूची में 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र मतदाता को  सूची में अपना नाम दर्ज कराने व महिलाओं को विशेष रूप से जोड़ने हेतु लोगों को जागरूक किया गया  और कहां गया कि जो लोग पोलिंग बूथ पर नहीं उपस्थित हो पा रहे हैं, वे एन. वी. एस. पी. या वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर फार्म 6 भरकर आन लाइन वोटर बनने हेतु आवेदन कर सकते हैं, या इस ऐप से निर्वाचन से सम्बंधित अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बेसिक विद्यालयो पर गठित चुनाव पाठशाला व इन्टर व डिग्री कालेज में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब को निर्देशित किया गया कि जागरूकता कार्यक्रम में तेजी लाये। जिससे पात्र लोगों को मतदाता बनाया जा सके।