BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मानव सेवा सबसे बड़ी पूजा, अरविंद सिंह दारा,महाशक्ति प्रवाह फाउण्डेशन ने रचा इतिहास, अटल मनरेगा पार्क जवन्शीपुर बना साक्षी,धनतेरस के पावन पर्व पर दो सौ परिवारों को खुशियों का मिला उपहार

मानव सेवा सबसे बड़ी पूजा, अरविंद सिंह दारा,महाशक्ति प्रवाह फाउण्डेशन ने रचा इतिहास, अटल मनरेगा पार्क जवन्शीपुर बना साक्षी,धनतेरस के पावन पर्व पर दो सौ परिवारों को खुशियों का मिला उपहार

महाशक्ति प्रवाह फाउन्डेशन ने रचा इतिहास,अटल मनरेगा पार्क जवन्शीपुर बना साक्षी,धनतेरस के पावन पर्व पर दो सौ परिवारो को खुशियों का मिला उपहार

रामनगर।जौनपुर। मानवीय शक्ति के प्रवाह से नेक कार्य किये जाना सही मायने में सच्चे मानवता की पूजा और सेवा को दर्शाता है। नर सेवा नारायण सेवा की अवधारणा से मनुष्य के हृदय में महाशक्ति का संचार होने लगता है,वैचारिक प्राकट्य में बोध होने लगता है, दीन,हीन,गरीब, असहाय की सेवा का भाव प्रस्फुटित होता है। रामनगर विकास खण्ड के जवंसीपुर ग्राम सभा के अटल मनरेगा पार्क में मंगलवार को महाशक्ति प्रवाह फाउंडेशन ने धनतेरस के पावन पर्व पर मानवता का इतिहास रचा,बनवासी समाज के दो सौ लोगों को धनतेरस त्योहार”कार्यक्रम आयोजन के माध्यम से थाली सेट व मिठाई बांटकर धनतेरस का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा ने कार्यक्रम को संबोधित किया और उपस्थित लोगों को धनतेरस व दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा कि सबसे सच्ची सेवा मानव सेवा है, गरीब परिवारों और मजदूरों की मदद करने व उनकी सेवा से दिल को बहुत ही सुकून और शांति महसूस होता है, कहां कि मानव सेवा सबसे बड़ी पूजा है।इस अवसर पर प्रधान अशोक सिंह, संतोष यादव, मनोज सिंह, मुलायम सिंह, शशिकांत उर्फ मिन्टू सिंह अटरिया, आशीष सिंह,मनोज सिंह,आकाश सिंह गौरव,बबलू आदि लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की सोशल मीडिया में खूब तारीफ हो रही है।
महाशक्ति प्रवाह फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहां कि संस्था द्वारा गरीबों के बीच धनतेरस का त्यौहार मनाया गया, जिसमें नई थाली, ग्लास, मीठा मोमबत्ती आदि सामग्री वितरित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक संस्था के उपाध्यक्ष संदीप सिंह जवन्सीपुर ने आये सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया।

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino