BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / आध्यात्मिक,सांस्कृतिक,राष्ट्र वाद की विचारधारा से कैबिनेट मंत्री ने सबका मन मोहा,बन गया जफराबाद विधायक का चुनावी फिजा

आध्यात्मिक,सांस्कृतिक,राष्ट्र वाद की विचारधारा से कैबिनेट मंत्री ने सबका मन मोहा,बन गया जफराबाद विधायक का चुनावी फिजा

जौनपुर। 7 नवम्बर 2021, जफराबाद विधान सभा के सेहमलपुर गांव में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डा.महेंद्र सिंह ने राम आधार सिंह महाविद्यालय परिसर में स्व. राम आधार सिंह के मूर्ति अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संकल्प की महानता है।कहां कि पहले अन्य युगों की चर्चा,वर्तमान युग में साक्षात दिख रहा।जैसे विमान से पुष्प वर्षा,प्रयागराज कुम्भ और अयोध्या में ऐसा हुआ।भगवान राम के वनवास से अयोध्या आगमन पर अयोध्या में हर घरों में असंख्य दीप जले,दीपावली पर लाखों दीप जलने का रिकार्ड ग्रीनिज बुक में दर्ज हुआ। मोदी जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश सरकार बनने के पश्चात से अयोध्या में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम शुरु हुआ जो अनवरत भव्यता और दिव्यता के साथ ऐतिहासिकता की ओर बढ़ चला। इस बीच प्रभु राम की कृपा हुई और सुप्रीम कोर्ट से निर्णय भी आ गया और साढ़े पांच सौ साल बाद भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कहां कि प्रयागराज में वटवृछ और सरस्वती कूप का दर्शन लोगों को आसानी से सुलभ हो गया।पहले ऐसा नहीं था। सांसद, विधायक निधि तो था,मोदी जी ने किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि योजना लागू किये,जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। कहां कि मोदी के रास्ते पर चलने से कल्याण संभव है। मन्त्री ने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और लोगों को मिल रहें लाभ को दर्शाया और कहां कि दीपावली रंगारंग तो होली भी रंगारंग रहेगा,प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने घोषणा किया है कि 15 करोड़ गरीब लोगों को कोटे की सरकारी दुकान से गेहूं, चावल के अलावा तेल,दाल,चीनी, नमक मिलेगा। कहां सरकार की मंशा के तहत दीपावली के अवसर पर सासंद, विधायक,प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य,प्रधान हर गरीब के घर जाकर मिष्ठान् वितरण और दीप जलाने का प्रबंध किया गया। कैबिनेट मंत्री ने स्व. रामआधार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह को संबोधित करते समय महेंद्र सिंह ने वैचारिक ओजस्विता का परिचय दिया और अपने दमदार भाषण से उपस्थित लोगों को मोह लिया। मानव के दिनचर्या की संस्कृति की चर्चा में महानता का छटा बिखेरा,मोदी और योगी के लिये बार,बार ताली बजाने के लिये लोगों को प्रेरित करते रहें।आध्यात्मिक, सास्कृतिक और राष्ट्रवाद की चर्चा से जनमानस के बीच समा बांधने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा। मंत्री के भाषण की चर्चा जफराबाद विधान सभा के लोग भी करते नहीं अघा रहे है। अवसर मूर्ति अनावरण का भले ही रहा हो,लेकिन हरेन्द्र सिंह के लिए चुनावी फिजा बना गये कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह। कार्यक्रम के अन्त में आये हुए सभी आगन्तुकों के प्रति जफराबाद विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने आभार जताया। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino