BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / त्रिलोचन में श्रीराम कथा:सत्य का करना चाहिए अवलंबन,सासंद, विधायक ने किया व्यास गद्दी की पूजा

त्रिलोचन में श्रीराम कथा:सत्य का करना चाहिए अवलंबन,सासंद, विधायक ने किया व्यास गद्दी की पूजा

जलालपुर। जौनपुर। त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में सेवा भारती समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री राम कथा के दौरान श्रद्धालुओ भक्तों को राम रस पान कराते हुए परम पूज्य श्री दिलीप कृष्ण भरद्वाज महाराज ने कहा कि सीता की खोज में भटक रहे श्री राम की परीक्षा लेने गई सती का त्याग शिव की मर्यादा का प्रतीक है।माता सती ने भगवान राम की परीक्षा लेने के लिए सीता का रुप धारण कर उन्हें भ्रमित करना चाहा,लेकिन भगवान राम उनकों पहचान गयें और माता कहकर संबोधित किया। कहां कि शिव जी ने ध्यान करके सीता के चरित्र को जान लिया। जबकि सती राम परीक्षा का छिपाव कर रहीं थी। शिव संकल्प कीन्ह मनमाही,यह तन सती भेंट अब नाही,शिव और सती प्रसंग को आगे बढ़ाते हुये कहां कि सत्य का अवलंबन करना चाहिए।सही और गलत का परिणाम सामने आता है। होनी को कौन टाल सकता है, कहां कि त्रिलोचन सरकार के परिसर में श्री राम कथा का सुयोग प्राप्त हुआ। राम नाम महात्म्य की चर्चा हो रही है।महाराज जी ने आज के परिवेश पर कहां कि लोग शास्त्र से दूर होते जा रहे है, रोज की दिनचर्या लोगों की बदल गयी है। कहां कि व्रम्हकाल में पहले लोग जग जाते थे। आज लोग रात मे देर से सोते है और सुबह देर से जागते है।लंगोट पहनने की परम्परा खत्म होने की ओर है। गुरुकुल की शिक्षा से लोग एकदम दूर होते दिख रहें है। पहले लगभग 24 वर्ष तक ब्रम्हचर्य पालन करते थे। अब ऐसा बहुत ही कम होगा। कहां कि दिनचर्या सुधारों और तेजस्वी बनो, कहां कि आत्मबल कमजोर होता जा रहा है पहले लोग काफी वजनी सामान को उठा लेते थे अब भारी वजन सामान उठाने में कांख देगें।राम कथा ससि किरन समाना, संत चकोर करहि जेहि पाना,ऐसेइ संसय कीन्ह भवानी,महादेव तब कहां बखानी,श्री राम की कथा चन्द्रमा के किरणों के सामान है,जिसे संत रुपी चकोर सदा पान करते है,ऐसा ही संदेह पार्वती ने किया था,तब महादेव ने विस्तार से उसका उत्तर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से मछलीशहर सांसद भोला नाथ सरोज, लाल साहब सिंह,मुरलीपाल कार्वाह,सिंह पाल प्रान्त संगठन मंत्री, हरिनारायण विभाग संचालक प्रयाग,ओमप्रकाश जिला प्रचारक मछलीशहर,राय साहब विस्तारक भाजपा,हरेन्द्र सिंह विधायक, चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू, पूर्व उप प्रमुख रामनगर, डा.सुधा सिंह,अरुण कुमार मिश्र,महामंत्री भाजपा मंडल नेवढिया,सुनील सिंह डौडी,कृपाशंकर सिंह पूर्व गृहमंत्री महाराष्ट्र सरकार, वंशराज सिंह प्रमुख सिरकोनी,अरविंद सिंह किसान नेता भाजपा, शैलेश पाण्डेय,आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। पूर्व प्रमुख संदीप सिंह जलालपुर और आक्सफोर्ट पब्लिक स्कूल से जुड़े संजीव सिंह कथा स्थल पर संतों, भक्तों की सेवा में जुटे रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में व्यास गद्दी की पूजा विधि, विधान से सांसद और विधायक ने किया। मधुर, मधुर संगीत के माधुर्य में लोग राम रस का पान कर रहे थे। व्यास पीठ पर विराजमान महाराज की भव्य आरती के पश्चात प्रसाद रुप में संतरे वाला लेमनचूस उपस्थित भक्तों में वितरित किया गया। जिसे लोग श्री मुख में लेकर चुघुलाने लगे स्वाद राम रस जैसा लग रहा था। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino