BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / भोरापुर के महेंद्र पाण्डेय के यहां रामायण पाठ का आयोजन, स्वरों में राममयी जादू

भोरापुर के महेंद्र पाण्डेय के यहां रामायण पाठ का आयोजन, स्वरों में राममयी जादू

पडराव।जौनपुर। भगवान राम की कृपा से मडियाहू तहसील के भोरापुर गांव में महेंद्र प्रसाद पाण्डेय स्टेशन प्रबन्धक के यहाँ रामायण पाठ का आयोजन किया गया, स्वर लहरियों के बीच रामायण को बांचने वाले रामायणी मधुर स्वर से चौपाइयों को इस कदर पिरो रहे थे कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की आदर्शवादिता और मानवतावादी अवधारणा की सहज अनुभूति हो रही थीं। आमंत्रण पर आये हुए आगन्तुकों का सम्मान किया गया। सम्मान भाव में ईश्वरीय प्रेम दिखा, आचार्य उमाशंकर पाण्डेय जन,जन से स्नेहिल व्यवहार से मिल रहें थें। विवेक पाण्डेय व अभिषेक कुमार पाण्डेय, शिक्षक, सेवा भाव से आये हुए अतिथियों के सत्कार में लगे थे। रामायण पाठ 24 नवम्बर 2021 को सुबह प्रारम्भ हुआ,25 नवम्बर को पाठ का समापन होगा। इसके बाद हवन,पूजन प्रसाद वितरण होगा। अवसर पर अरुण कुमार मिश्र महामंत्री, भाजपा नेवढिया मंडल सहित अनेकों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। पत्रकार कन्हैया लाल पाण्डेय की भूमिका के तहत रामायण पाठ में स्वरों का राममयी जादू चल रहा था। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino