सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

उत्तर प्रदेश में फिर भाजपा की बनेगी सरकार,मोदी और योगी लहर की तीव्रता,अरविंद सिंह, (दारा) भाजपा नेता

मडियाहू। जौनपुर। भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा से संयोगवश इत्तेफाक से रविवार को शाम लगभग 4.30 बजे एक शादी समारोह में मुलाकात हुई और बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ। राजनीति पर चर्चा शुरू हुई और सवाल और जबाब का दौर शुरु हुआ। क्या उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार कम हुआ, तो बताया कि काफी हद तक भ्रष्टाचार पर विराम लगा है,अन्याय बढ़ा हैं के सवाल पर बोलें कि न्याय की ओर लोग तेजी से अग्रसर होते दिखे हैं। भाजपा का दोबारा सत्ता में आना क्या जरूरी है तो उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार और योगी जी का फिर से मुख्यमंत्री बनना देश व प्रदेश हित में नितान्त जरुरी है।जिससे कल्याणवादी सोच की निरन्तता बनी रहेगी। उन्होंने कहां कि उत्तर प्रदेश विकासवाद की वजह से उत्तमता की ओर बढ़ चला है। कहां कि मोदी जी और योगी जी की राष्ट्रवादी नीति से देश निरन्तर मजबूत हो रहा है। भारत की मूल सनातन संस्कृति जाग उठी है। हिन्दूतत्व विचारधारा का देश दुनिया में परचम लहरने लगा है।सपा की सरकार बन सकतीं हैं गठबंधन का मजबूत ताना बाना है, के सवाल पर बोलें कि गठबंधन वेदम है। उत्तर प्रदेश की जनता जागरुक है उसे शांति पसंद है,अशांति फैलाने वालों को जनता नकार चुकी है। कहां कि जात,पात की राजनीति का मित्थक टूटेगा और भाजपा व उसके सहयोगी दल तीन सौ से ज्यादा सीटे 2022 के विधानसभा चुनाव में जीतेगी। क्या आप मडियाहू विधान सभा से भाजपा उम्मीदवार हो सकते है क्या लगता है आपको। जबाब में कहां कि आज आठ वर्षों से मडियाहू की जनता की सेवा में लगा हूँ आगे भी सेवा का कार्य करता रहूँगा। कहां कि जब तक तन में प्राण है तब तक भाजपा के मानवतावादी सोच को नमन करता रहूँगा। कहां कि पार्टी यदि मडियाहू विधान सभा से उम्मीदवार बनाती हैं तो चुनाव लडूंगा नहीं तो जनता के सेवा के साथ भाजपा की रीति और नीति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहूँगा। जेडी सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर