BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मडियाहू से आधा दर्जन लोगों को भाजपा से टिकट पाने की चाहत,

मडियाहू से आधा दर्जन लोगों को भाजपा से टिकट पाने की चाहत,

जौनपुर। विधायक बनने की आस है। चाहत है भाजपा से टिकट मिल जाय और एक बार मडियाहू की जनता के सेवा का अवसर प्राप्त हो सके और विकासवाद की राह चलकर मडियाहू विधान सभा को आदर्श विधान सभा के रुप में विकसित करने की मन्शा पूरी हो सके। भाजपा नेता अरविंद सिंह दारा विगत आठ वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका में नजर आ रहें हैं जनसेवा कार्य से जुड़े हैं।उनकी मन्शा और सोच मानवता वादी के साथ आदर्शवादिता को समय, समय पर परिलक्षित करता रहता हैं। बातचीत में कुछ इसी तरह की विचारधारा उनके श्री मुख से प्रस्फुटित हुई।उससे लगा कि व्यक्ति की सदइच्छा मानव कल्याण की ओर प्रेरित है।बातचीत में कहां कि भाजपा का कार्यकर्ता है जनसेवा का आचरण है, पार्टी मडियाहू से विधान सभा 2022 के लिये चयन करती है तो चुनाव लड़ूगा नहीं तो नर सेवा नारायण सेवा के भाव से सेवा जारी रहेगा। मडियाहू में 2017 के चुनाव में अपना दल एस और भाजपा का गठबंधन था। जिसमें डा.लीना तिवारी अपना दल एस के चुनाव निशान पर चुनाव जीतकर विधायक चुनी गई।2022 का विधान सभा चुनाव नजदीक आ गया है।मडियाहू से आधा दर्जन लोग भाजपा से टिकट पाने की लालसा रख करके बहुत मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहे है। अरविंद सिंह दारा,मनोज सिंह, व्रम्हदेव मिश्र,सतीश सिंह गुड्डू,चन्द्रप्रकाश सिंह पप्पू,सहित कुछ अन्य लोग। इधर भाजपा के सहयोगी दल अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव ने बातचीत के दौरान कहां कि मडियाहू की विधान सभा सीट गठबंधन खाते में है। यहां से अपना दल एस से डा.लीना तिवारी विधायक है। भाजपा व उसके सहयोगी दल से कौन बनेगा उम्मीदवार, चर्चा तेज हो गया है। विधान सभा चुनाव जैसे,जैसे नजदीक आ रहा है चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी। टिकट को लेकर, चौराहे ,तिराहे, गांव, मोहल्ला में किसको टिकट मिलेगा, किसको नहीं मिलेगा की चर्चा तेज हो गयी है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino