BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / मन की बहुरी चबा रहे लोग,जफराबाद विधान सभा से भाजपा से किसको मिलेगा टिकट की चर्चा तेज

मन की बहुरी चबा रहे लोग,जफराबाद विधान सभा से भाजपा से किसको मिलेगा टिकट की चर्चा तेज

जौनपुर। विधान सभा चुनाव 2022 का शंखनाद हो चुका है। वैचारिक घमासान है।सोशल मीडिया प्लेटफार्म चुनावी माहौल के उतार चढ़ाव का परिमाना तय कर रहा है। विधायक बनने की सोच रखने वाले लोग चुनावी ताना, बाना बुनने के साथ टिकट कैसे प्राप्त हो और चुनाव लड़ने का अवसर मिले इस पर तेजी से काम कर रहे हैं। जफराबाद विधान सभा सीट से भाजपा के कई कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिये मैदान में उतर चुके हैं। सोशल मीडिया के अलावा होर्डिग,जनसंपर्क अभियान, सुख,दुःख में भाग लेकर भाजपा से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। सुनील सिंह डौडी की सक्रियता 2017 के चुनाव से विशेष रहीं। उस बार चुनाव लड़ना चाह रहे थे।लेकिन टिकट नहीं मिला। फिर भी उसी समय से जफराबाद में उनकी सक्रियता बनी रहीं और लोगों से जनसंपर्क करना, सुख, दुःख में भाग लेना निरन्तर जारी रहा। आज अगर देखा जाय तो जफराबाद विधान सभा में सुनील सिंह की लोकप्रियता की चर्चा जन,जन में है। हरेन्द्र प्रसाद सिंह जफराबाद से विधायक है। भाजपा के लोकप्रिय नेता है। जनमानस के बीच आपका विशेष सम्मान है। संदीप सिंह जलालपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे।भाजपा के अच्छे नेता है। जफराबाद में जनता के बीच खास जगह बनाने में जुटे हैं। भाजपा किसको विधान सभा चुनाव लडायेगी,किसको टिकट देगी।यह उस पर निर्भर करता है। वर्तमान समय में अगर देखा जाय तो हरेन्द्र प्रसाद सिंह विधायक है। सुनील सिंह डौडी और संदीप सिंह केराकत, जफराबाद से विधायक बनना चाहते हैं। भाजपा से टिकट पाने के लिए दौड़ बनाये है।जफराबाद विधान सभा में टिकट किसको मिलेगा, किसको नहीं मिलेगा का बहस तेज है।सबके समर्थक अपने,अपने चहेते भावी विधायक प्रत्याशी का मुखालफत कर रहे है और खुद से टिकट बाँटकर मन की बहुरी चबा रहे है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino