BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / चुनावी सरगर्मी: मडियाहू विधान सभा से श्रद्धा सपा प्रत्याशी होंगी अथवा सुषमा को लेकर जनता में उत्सुकता,बतकही में चर्चा

चुनावी सरगर्मी: मडियाहू विधान सभा से श्रद्धा सपा प्रत्याशी होंगी अथवा सुषमा को लेकर जनता में उत्सुकता,बतकही में चर्चा

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विजय यात्रा के बाद से जिले की राजनीति गरमा गयीं हैं। किसको टिकट मिलेगा, किसको नहीं मिलेगा को लेकर राजनैतिक बहस शुरु हो गया है। बाजारो, कस्बों, शहरों, गांवो में लोग आपस में चर्चा करके टिकट बाँट रहे है और अपना तर्क भी दे रहे है। कौन जीतेगा और कौन हारेंगा इस पर भी चर्चा हो रहीं हैं। मडियाहू विधान सभा की बात करें तो श्रद्धा यादव यहां से विधायक रही हैं। जनता के बीच उनकी अच्छी, खासी पकड़ है उनके व्यवहार की वजह से उनके प्रति लोगों की सहानुभूति रहतीं हैं। इधर बीच काफी जोर, शोर से चर्चा है कि मडियाहू सपा से सुषमा पटेल का टिकट फाइनल है। अखिलेश यादव ने कह दिया है। विधान सभा में देखा जाय तो सुषमा पटेल की होर्डिग चहुंओर लगी है जनता से संवाद के साथ जनसंपर्क अभियान तेज है। बात यह भी चर्चित है कि अभी हाल ही में श्रद्धा यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेकर आयी हैं और सपा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं हैं। सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल है।श्रद्वा यादव अखिलेश यादव को माला देकर सम्मानित कर रहीं हैं। संदेश तो यहीं फोटो के माध्यम से लोगों में पहुँच रहा हैं कि श्रद्धा यादव ही सपा का चेहरा चुनाव में होंगी। अपना दल कमेरावादी नेता विनय सिंह झगडू मडियाहू विधान सभा में जनता के चहेते नेता बन गयें हैं। जन,जन के बीच सेवा भाव के माध्यम से लोगों के दिल में जगह बना लिये है। उन्हें पूरा यकीन है राजमाता कृष्णा पटेल मडियाहू विधान सभा से चुनाव लड़ने के लिये आशीर्वाद जरुर देंगी। गठबंधन में सीट जाता है तो अपना दल कमेरावादी से झगडू सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना बन सकती है। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino