सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

मडियाहू की जनता विनय सिंह झगडू के सर बाधेगी ताज,ऐसा कृष्णा पटेल और अखिलेश यादव की वजह से हो सकता है संभव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय द्वारा इन्टरनेट पर अपना दल कमेरावादी के मडियाहू विधान सभा के नेता विनय सिंह झगडू का फोटो वायरल हुआ है। जिसे देखने के बाद मडियाहू विधान सभा की राजनीति में हलचल तेज हो गया है। लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि मडियाहू विधान सभा सीट अपना दल कमेरावादी के खाते में जा सकती है। झगडू सिंह को टिकट मिलने और चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गयी है।दरअसल विजय यात्रा के दौरान अखिलेश यादव और अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता कृष्णा पटेल का मडियाहू विधान सभा के मेजा गांव में झगडू सिंह ने चाँदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया था। मुकुट पहनाते फोटो कमेरावादी कार्यकर्ताओं ने खींचा था जो रथ के बाहर से था। अखिलेश यादव और कृष्णा पटेल को विनय सिंह झगडू मुकुट पहना रहे है यह दिख रहा है। लेकिन फोटो बहुत साफ नहीं है। सोशल मीडिया में फोटो के साथ खबर वायरल है,इधर बीच अखिलेश यादव की मीडिया द्वारा एक फोटो वायरल है जो विजय यात्रा के दौरान मेजा में आयोजित स्वागत समारोह के समय रथ के अन्दर सपा के फोटोग्राफर ने खींचा था। अखिलेश यादव और कृष्णा पटेल मुकुट पहने दिखाई दे रहे हैं जबकि विनय सिंह झगडू अखिलेश के बगल खड़े दिखाई पड़ रहें हैं। इण्टरनेट पर दया राम पटेल प्रमुख पति रामनगर ने जब इस फोटो को देखा तो चर्चा तेज हो गयी और तब लोगों ने इस फोटो को सोशल मीडिया में दना-दन शेयर करना और लाइक करना शुरु किये। धीरे-धीरे समूचे विधान सभा में यह फोटो जन चर्चा का विषय बन चुका है और राजनैतिक चर्चा शुरु हो गयी। लोग यह भी कहने लगे है सपा यह सीट अपने सहयोगी दल अपना दल कमेरावादी को दे सकती हैं और राज माता कृष्णा पटेल विनय सिंह झगडू को मडियाहू से चुनाव लड़ा सकतीं हैं। इधर अपना दल कमेरावादी के प्रदेश सचिव दीना नाथ सरोज ने कहां कि मडियाहू को यदि गठबंधन में यह सीट मिलता है और पार्टी झगडू सिंह को प्रत्याशी बनाती हैं तो इस सीट पर कमेरावादी की जीत होगी। उन्होंने कहां विनय सिंह पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। इधर जब विनय सिंह झगडू से बातचीत में मडियाहू विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने की बात पर चर्चा हुई तो उन्होंने कहां कि मडियाहू मेरी कर्म भूमि है। वर्षों से जनता के बीच में जनसेवा के माध्यम से जुड़े हैं। जनता का अपार स्नेह मिल रहा है। कहां कि मुझे राजमाता कृष्णा पटेल पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि मडियाहू से अपना दल कमेरावादी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने का अवसर मिलेगा। श्री सिंह ने कहां कि मडियाहू डाक्टर सोने लाल की राजनैतिक कर्मभूमि है। कमेरा समाज राजमाता के साथ हैं। जेडी सिंह