सतगुरू दर्पण

सच्ची ख़बर… सतगुरू दर्पण | RNI No. UPHIN/2009/30616

धन्जय सिंह का भगवा अवतार, मल्हनी विधानसभा से चुनाव लड़ने का जंग ए एलान

जौनपुर। पूर्व सांसद धन्जय सिंह ने मल्हनी विधानसभा से ताल ठोक दिया है। राजनैतिक जंग ए एलान हो गया है। समर्थक व शुभ चिन्तक 2022 के विधान सभा में अपने ओजस्वी, तेजस्वी, राजनैतिक पुरोधा को विधान सभा भेजने का मन बना लिये हैं। ऐसा आबो-हवा से पता चला है। सोशल मीडिया में धन्जय सिंह के प्रचार, प्रसार का एक फोटो वायरल है। जिसमें उल्लेख है स्वच्छ शिक्षित जौनपुर,मल्हनी विधान सभा, मिशन 2022,प्रत्याशी धन्जय सिंह पूर्व सांसद, इसके अलावा मेरा मत विकास को,मेरा मत धन्जय सिंह को,धन्जय सिंह नेता नहीं, मल्हनी का बेटा है। सोशल मीडिया में श्री सिंह भगवा अवतार में दिख रहे हैं। गले में भगवा गमछा है। स्वरुप को देख अन्दाजा के साथ फर्क साफ हो गया कि धन्जय सिंह भाजपा के सहयोगी दल से चुनाव लड़ सकते हैं। मल्हनी विधानसभा सीट गठबंधन के पाले में जाने का प्रबल योग बनता दिख रहा है।जेडी सिंह