BREAKING NEWS
Home / सुर्खियां / सोनू सिंह ने नेवढिया शीतला माता का लिया आशीर्वाद,विरासत की सियासत होगी खत्म,श्रम से तय होगा किसका है जफराबाद का आसमान

सोनू सिंह ने नेवढिया शीतला माता का लिया आशीर्वाद,विरासत की सियासत होगी खत्म,श्रम से तय होगा किसका है जफराबाद का आसमान

जफराबाद। जौनपुर। विरासत से तय नहीं होंगे, सियासत के फैसले,मेहनत तय करेंगी, यह आसमान किसका है। यह अफसाना है पूर्व अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अभिषेक सिंह सोनू का। मनहन जलालपुर के निवासी श्री सिंह जफराबाद विधान सभा से विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर गये हैं। रविवार 2 जनवरी 2022 को बर्राह,बोधीपुर,नेवढिया बाजार सहित अन्य गांवो में जनसंपर्क करके जनता से संवाद किये और अपनी बात रंखी और चुनाव में साथ देने के लिये लोगों से कहां। पंपलेट बाँटा गया और जिसमें कहां गया कि विरासत से तय नहीं होंगे, सियासत के फैसले,मेहनत तय करेंगी यह आसमान किसका। आज देखा जाय तो देश में विरासत की राजनीति लगभग हाबी होती जा रहीं। सियासत के फैसले भी कहीं न कहीं राजनैतिक दलों,विचार धाराओं से जुड़ी है।कर्म प्रधान देश है,श्रम ही जीवन का आधार है। मेहनत से ही मंजिल को प्राप्त किया जा सकता। युवा नेता के कहने का मतलब साफ है जफराबाद विधान सभा से चुनाव लड़ेगे और जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतेगे। मेहनत होगी, विरासत की सियासत खत्म होगी और किसका राजनैतिक आसमान है जनता तय करेंगी। सोनू सिंह ने नेवढिया शीतला माता का दर्शन,पूजन करके माता रानी का आशीर्वाद लिया। जेडी सिंह

About jaizindaram

Crazy Time spielenCrazy Time onlinegioca a Crazy Timejugar Crazy Timespela Crazy Timeplay Crazy TimeRoyal Reels pokies onlineWingaga casino